Saturday, October 28, 2017

दैनिक समसामयिकी 25 Oct 2017(Wednesday)

1.मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अर्थव्यवस्था में सुधार व रोजगार के लिए दिया 14 लाख करोड़ का बूस्टर डोज

• आर्थिक सुस्ती दूर करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार ने इकोनामी को 14 लाख करोड़ रपए की बूस्टर डोज दिया है। आर्थिक पैकेज के रूप में मोदी सरकार ने राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भारी भरकम राशि की व्यवस्था की है।
• यह पैकेज रोजगार बढ़ाने में मदद करेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए ही सूक्ष्म एवं मझोले उद्योग, मुद्रा योजना को प्रत्यक्ष लाभ देने की घोषणा की गई है। जीडीपी की दर में गिरावट आने के बाद विपक्ष के निशाने पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ अहम कदम उठाने के संकेत दिए थे।
• वित्त मंत्रालय करीब एक माह से इस दिशा में काम कर रहा था और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आर्थिक सुधार पैकेज को मंजूरी दी गई।
• इस पैकेज को मीडिया तक पहुंचाने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली तीन प्रजेंटेशनों को लेकर चार सचिवों और मुख्य आर्थिक सलाहकर अरविंद सुब्रमण्यम के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने आए। उन्होंने दावा किया कि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ और इसकी बुनियाद मजबूत है।
• भारत पिछले तीन साल से सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है और आने वाले वर्षो में इस रफ्तार को बनाए रखने के लिये प्रयास जारी हैं।
• चालू खाता घाटा काबू : उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में चालू खाते का घाटा दो फीसद से कम होगा। यह अच्छी स्थिति है।
• विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डालर के स्तर से ऊपर जा चुका है।14 लाख करोड़ खर्च होंगे : वित्त सचिव अशोक लवासा ने कहा कि सड़कें बनाने, भारतमाला प्रोजेक्ट, इंद्रधनुष योजना आदि में कुल मिलाकर 14 लाख करोड़ रपए खर्च होंगे।
• इस वित्त वर्ष में अब तक 11.47 लाख करोड़ रपए हो चुका है। जीडीपी वृद्धि : उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.5 फीसद केआसपास रही। आने वाले दिनों में यह तेजी से बढ़ेगी।

2. सरकारी बैंको को मिलेंगे 2.11 लाख करोड़
• सरकार ने डूबे कर्ज के बोझ से दबे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 2.11 लाख करोड़ रपए की पूंजी डालने की घोषणा की। यह पूंजी अगले दो साल में डाली जाएगी।वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने यहां कहा कि इसमें से 1.35 लाख करोड़ रपए बांड व शेष 76,000 करोड़ रपए केंद्रीय बजट से दिए जाएंगे।
•  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बैंकों में यह पूंजी निवेश अगले दो वित्त वर्षो में किया जाएगा। इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों के और भी उपाय किए जाएंगे।
• सुधारों की इस श्रृंखला की घोषणा अगले कुछ माह में होगी।बैंक पूंजीकरण बांड का स्वरूप और ब्योरा समय के साथ सार्वजनिक किया जाएगा।
• जून, 2017 में बैंकों की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर 7.33 लाख करोड़ रपए हो गई। मार्च, 2015 में यह 2.75 लाख करोड़ रपए थीं। बैंकों को इंद्रधनुष योजना के तहत 18,000 करोड़ रपए दिए जाएंगे।
• सरकार ने देश में सड़कों का जाल बिछाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इसके तहत महत्वकांक्षी भारतमाला समेत सात लाख करोड़ रपए मूल्य की राजमार्ग परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी।
• कैबिनेट ने अगले पांच साल में भारतमाला परियोजना समेत 80,000 किलोमीटर से अधिक राजमार्ग के विकास के लिए सात लाख करोड़ रपए मूल्य की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।
• भारतमाला सरकार की वृहद योजना है और एनएचडीपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है। इसका मकसद सीमावर्ती और अन्य क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था में सुधार लाना है।
• क्या है भारतमाला परियोजना : केंद्र सरकार का यह एक मेगा प्लान है। इसके तहत बेहतर कनेक्टिविटी तैयार करना है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक नियंतण्र सलाहकार फर्म द्वारा प्रस्तावित भारतमाला परियोजना के तहत अध्ययन कराया है। फर्म ने 44 इकोनामिक कारिडोर चिन्हित किए हैं। इनका मकसद माल ढुलाई में तेजी लाना है।

3. स्वच्छ ऊर्जा उत्पादों पर दी जाए सब्सिडी

• इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि सरकार को गांवों में स्वच्छ ईधन आधारित खाना पकाने के स्टोव जैसे उत्पाद बेचने वाली कंपनियों को सब्सिडी देनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने से अपनी मां को होने वाली परेशानी को भी याद किया।
• उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अपनी बड़ी आबादी के लिए बेहतर स्वास्य सुविधाएं, शिक्षा, पोषण और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान देना चाहिए। ग्लोबल एलायंस फार क्लीन कुक स्टोव द्वारा आयोजित कार्यक्र म में नारायणमूर्ति ने कहा,अगर भारत जैसा देश वास्तव में महात्मा गांधी के सपने को पूरा करना चाहता है तब उसे स्वास्य, शिक्षा, पोषण और स्वच्छ ऊर्जा पर काम करना है।
• उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा, मैं निम्न मध्यम वर्ग से आता हूं। मेरे पिता एक हाई स्कूल में शिक्षक थे। हम आठ बच्चे थे। मेरे भाई-बहन और मैं अपनी मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते देखता था। उन्हें खाना बनाने के लिये कड़ी मेहनत करनी होती थी।
• नारायणमूर्ति ने कहा, यह उनके लिए काफी थकाने वाला था। हमने उन्हें इसके कारण परेशान होते देखा है।उन्होंने कंपनियों के लिये सब्सिडी की वकालत की जो स्वच्छ ऊर्जा वाले चूल्हे जैसे उत्पाद बनाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में कंपनियां स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान नहीं दे रही।
• इसी कार्यक्रम में नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि सरकार ने अब तक तीन करोड़ एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराये हैं और 2020 तक आठ करोड़ एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना है।उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रौद्योगिकी में काफी भरोसा करते हैं और उन्होंने ओएनजीसी को बिजली चूल्हा बनाने की दिशा में काम करने को कहा है।
• कांत ने कहा, दुनिया की 40 प्रतिशत आबादी अभी भी खाना बनाने के लिए परंपरागत ईधन पर निर्भर है और इससे घरों में वायु प्रदूषण फैलता है। यह एक दिन में 400 सिगरेट लेने के बराबर है।

4. गनी ने किया भारत-अफगान संबंधों को सुदृढ़ : कोविंद
• राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद  ने अफगनिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और कठिन समय में अफगानिस्तान का कुशल नेतृत्व करने तथा भारत-अफगानिस्तान मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करने में योगदान के लिए उनकी सराहना की।
• आधिकारिक जानकारी के अनुसार को¨वद ने कहा कि भारत के लिए अफगानिस्तान न केवल एक रणनीतिक साझेदार है, बल्कि स्नेह का प्रतीक भी है। उन्होंने 2016 में अमृतसर में हार्ट ऑफ एशिया शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति गनी के भाषण और स्वर्ण मंदिर की उनकी यात्रा का स्मरण किया।
• उन्होंने कहा कि सामाजिक संबंध और लोगों के आपसी संपर्क से हमारी मित्रता को मजबूत आधार मिला है। राष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ी है।
• नई दिल्ली में आयोजित भारत-अफगानिस्तान व्यापार और निवेश प्रदर्शनी से हमारे कारोबारी एकजुट हुए और 20 करोड़ डॉलर से भी अधिक का कारोबार किया। उन्होंने कंधार और काबुल तथा दिल्ली के बीच एयर फ्रेट कॉरिडोर शुरू होने तथा मजार-ए-शरीफ और हेरात शहर से दिल्ली के लिए नियमित उड़ान प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
• कोविंद ने कहा कि अफगानिस्तान को आर्थिक सुधार और विकास के मार्ग पर रखने के लिए निरंतर शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना महत्वपूर्ण सिद्धांत है। दुर्भाग्य से अफगानिस्तान के लोगों पर सोचविहीन और निर्थक ¨हसा थोपी जा रही है। उन्होंने काबुल, कंधार, गजनी और पख्तिया प्रांत सहित अफगानिस्तान में हुए हाल ही के आतंकी हमलों की ¨नदा की, जिनमें 200 से अधिक निर्दोष  मारे गए।
• राष्ट्रपति ने कहा कि भारत भी दशकों से देश प्रायोजित और सीमा पार से होने वाले आतंकवाद से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के नागरिकों द्वारा उनके देश में शान्ति बनाए रखने के प्रयासों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है।
• भारत का मानना है कि अफगानिस्तान में शान्ति लाने के लिए जो भी कदम उठाए जाएं, वे अफगानिस्तान के नेतृत्व और अफगानिस्तान के नियंतण्रमें होने चाहिए। गनी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया।

5. शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल को मंजूरी

• चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल को मंगलवार को मंजूरी दे दी और उनका नाम तथा विचारधारा शामिल करने के लिए अपने संविधान में संशोधन किया। इस प्रकार, शी जिनपिंग अब पार्टी के संस्थापक माओ त्से तुंग और उनके उत्तराधिकारी देंग शियोपिंग के समकक्ष हो गए हैं।
• हफ्तेभर चली कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस के समापन के मौके पर पार्टी के संविधान में शी की अवधारणा ‘‘एक नए युग के लिए चीनी विशेषताओं के साथ समाजवाद’ को शामिल किया गया।
• पार्टी की कांग्रेस की बैठक पांच साल में एक बार होती है।19वीं सीपीसी नेशनल कांग्रेस के एक प्रस्ताव के मुताबिक, सीपीसी के संविधान में संशोधन को मंजूरी मिलने से 64 वर्षीय शी की विचारधारा पार्टी के दिशा निर्देश की नई घटक होगी।
• इससे पहले शी ने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में पार्टी प्रतिनिधियों से कहा, चीनी लोगों और राष्ट्र का भविष्य बहुत शानदार और उज्ज्वल है। ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल चीनी कम्युनिस्ट नेतृत्व का सत्ता केंद्र है।
• उन्होंने कहा, इस महान वक्त में, हम और आत्मविश्वासी  तथा गौरवान्वित महसूस करते हैं। साथ ही साथ हम भारी जिम्मेदारियों की भावना को भी गहराई से महसूस करते हैं। कांग्रेस में 2,350 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
• बैठक में राष्ट्रपति शी के पांच साल के दूसरे कार्यकाल को मंजूरी दी गई और ऐसे कई नेताओं को नियुक्त किया गया जिन्हें शी का समर्थन है। सीपीसी ने आगामी पांच वर्षो तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए नई केंद्रीय कमेटी को चुना है।
• 19वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी बुधवार को पूर्ण अधिवेशन में पोलितब्यूरो, पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी और महासचिव का निर्वाचन करेगी। पोलितब्यूरो देश में शासन की शीर्ष परिषद है।

6. गिरिजा देवी

• पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में उनकी एक बेटी है।उन्हें ठुमरी की मलिका कहा जाता था और प्रेम से अप्पाजी बुलाया जाता था।

No comments:

Post a Comment