Wednesday, September 27, 2017

200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के साथ

September 27, 2017 0
200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के साथ

*200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के साथ  [नवीनतम]*

1. पृथ्वी का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
उत्तर - चन्द्रमा

2. 'गाँधी' फ़िल्म में गाँधी की भूमिका किसने निभाई ?
उत्तर - बेन किंग्सले

3. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 5 दिसम्बर

4. जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?

उत्तर - 1945 में

5. भांखड़ा नांगल बाँध किस नदी पर है?
उत्तर - सतलज

6. भारत का राष्ट्रीय पुष्प की है?
उत्तर - कमल

7. धनराज पिल्लै किस खेल से सम्बंधित है?
उत्तर - हॉकी

8. सयुंक्त राष्ट्र संघ U.N.O. की सुरक्षा परिषद् में कितने स्थाई सदस्य है ?
उत्तर - 5

9. कौन सा सिंधु सभ्यता का स्थान अब पाकिस्तान में है ?
उत्तर - हड़प्पा

10. चौथ नामक कर किसके द्वारा लिया जाता था?
उत्तर - मराठो द्वारा

11. मुग़ल बादशाहो का सही क्रम है ।
उत्तर - बाबर , हुमायूँ, अकबर, जहांगीर

12. 'भूदान आंदोलन' किसने शुरू किया किया था?
उत्तर - विनोभा भावे

13. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का किसने शुरू की थी?
उत्तर - लार्ड मैकाले

14. 'फ़्लाइंग सिख' के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर - मिल्खा सिंह

15. नींबू और सन्तरे में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
उत्तर - विटामिन 'C'

16. उदय शंकर किससे सम्बंधित है?

उत्तर - नृत्य

17. संविधान के प्रारूप समिति के चेयरमैन कौन थे?
उत्तर - डॉ. भीम रॉव अम्बेडकर

18. त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सर्वोच्च स्थान पर क्या होता है?
उत्तर - जिला परिषद

19. लक्षदीप की राजधानी है।
उत्तर - करवती

20. श्री लंका की मुद्रा का नाम है।
उत्तर - रुपया

21. 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर - जवाहर लाल नेहरू

22. 'गुरुत्वाकर्षण' की खोज किसने की थी?
उत्तर - न्यूटन

23. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय कौन है।
उत्तर - रविन्द्र नाथ टैगोर

24. द्रोणाचार्य पुरस्कार किससे सम्बंधित है?
उत्तर - वीरता से

25. खजुराहो स्थित है-
उत्तर - मध्य प्रदेश

26. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी स्थित है।
उत्तर - देहरादून

27. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर - स्वामी विवेकानंद

28. भारतीय मानक समय आधारित है।
उत्तर - 80° 30' पूर्व देशान्तर पर

29. कौन सा राज्य भारत के सबसे पूर्वी भाग पर स्थित है?
उत्तर - अरुणाचल प्रदेश

30. कौन सा देश नाथुला दर्रा के पार है?
उत्तर - चीन

31. पृथ्वी के नजदीक वायुमण्डल की सबसे निचली परत है-
उत्तर - क्षोभ मण्डल

32. भारतीय सेना में 'विजयंत' नाम है-
उत्तर - एक टैंक का

33. चीनी यात्री फाह्यान किसके काल में भारत आया था?
उत्तर - विक्रमादित्य

34. प्रख्यात सिनेकलाकार पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर में सम्बन्ध है।
उत्तर - बाप-बेटे का

35. भारत का कौन सा राज्य चाय उत्पादन के लिए जाना जाता है।
उत्तर - असम

36. भारत के किस राज्य सर्वाधिक चावल उत्पादन होता है -
उत्तर - पश्चिम बंगाल

37. भारत के किस शहर में जंतर-मंतर स्थित है?
उत्तर - दिल्ली

38. भारत के किस राज्य में दार्जिलिंग स्थित है?
उत्तर - पश्चिम बंगाल

39. तेलगु किस राज्य की राजभाषा है?
उत्तर - आंध्रप्रदेश

40. हॉकी खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते है-
उत्तर - 11

41. बांग्लादेश की मुद्रा है -
उत्तर - टका

42. नील नदी के किनारे कौन सी सभ्यता का विकास हुआ था?
उत्तर - मिश्र सभ्यता

43. किस स्थान पर महात्मा बुध ने ज्ञान प्राप्त किया था?
उत्तर - गया

44. प्रसिद्ध नाटक 'शकुंतला' किसने लिखी थी?
उत्तर - महाकवि कालिदास

45. ज्वार सबसे ऊँचा कब होता है-
उत्तर - जब सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के एक ही ओर होते है

46. कौन सा राज्य भारत के वृहद प्रायद्वीपीय पठार का भाग नही है?
उत्तर - मध्य प्रदेश

47. खैबर दर्रा स्थित है-
उत्तर - अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच

48. कौन सी नदी प्रायद्वीपीय पठार से नही निकलती है
उत्तर - यमुना

49. कौन सा शहर गंगा के तट पर बसा है
उत्तर - कानपुर

50. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसका तात्पर्य है-
उत्तर - भारत का कोई राज्य स्तर पर धर्म नही है

51. राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) जोड़ते हैं।
उत्तर - व्यापार केन्द्रो और राज्य की राजधानियों को

52. कौन सा शहर अंगूरों की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर - नासिक

53. कोयना बांध स्थित है-
उत्तर - महाराष्ट्र

54. खरीफ की फसल काटी जाती है-
उत्तर - नवम्बर के प्रारम्भ में

55. हिमानी (ग्लेशियर) बर्फ का एक विशाल पिंड है, जो-
उत्तर - हिमालय पर्वत के श्रेणी के शीर्ष स्थलो पर छाया रहता है

56. कौन सी कायांतरित शैल है?
उत्तर - संगमरमर

57. SAARC का पूर्ण रूप है-
उत्तर - साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोआपरेसन

58. भारत आने वाले सागरीय मार्ग की खोज किसने की थी?
उत्तर - वास्को-दी-गामा

59. स्वेज नहर के खुलने से किन दो देशो के बीच का मार्ग छोटा हो गया

60. प्रथम विश्व युद्ध कब लड़ा गया था ?
उत्तर - 1914-1918 ई.

61. किसके शासनकाल के दौरान मराठा सत्ता सर्वोच्च शिखर और सत्ता पर थी ?
उत्तर - बालाजी बाजीराव

62. 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना किसने की थी?
उत्तर - महात्मा फुले

63. भारत के राष्ट्रगान 'जन गण मन' के रचयिता थे-
उत्तर - रवीन्द्रनाथ टैगोर

64. 'भारत का महान ज्येष्ठ व्यक्ति' (Grand old man of India) के नाम से कौन प्रसिद्ध है?
उत्तर - दादा भाई नैरोजी

65. सविनय अवज्ञा आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर - 1930 ई. में

66. किस प्रधानमंत्री ने समाजवाद की विचार धारा को आगे बढ़ाया
उत्तर - प. जवाहर लाल नेहरू

67. भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्र तट की लम्बाई कितनी है?
उत्तर - 6100 की. मी.

68. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल किसके समीप है
उत्तर - महाबलेश्वर

69. पृथ्वी एक घण्टे में कितने देशान्तर घूम लेती है?
उत्तर - 15°

70. चंद्र ग्रहण होता है, जब-
उत्तर - पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाता है

71. ब्रिटिश शासन द्वारा किन स्थानों के बीच प्रथम रेलवे लाइन शुरू की गई थी -
उत्तर - मुम्बई से ठाणे के बीच

72. भारत का राष्ट्रीय पशु है
उत्तर - बाघ

73. भारतीय वायुसेना में कमीशंड अधिकारी का सबसे छोटा पद होता है
उत्तर - पायलट ऑफिसर

74. युद्ध में साहस और पराक्रम के प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैनिक अलंकरण है
उत्तर - परमवीर चक्र

75. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है-
उत्तर - एशिया

76. ऋतुएँ किन कारणों से होती हैं
उत्तर - सूर्य के चारो ओर पृथ्वी का परिक्रमण

77. पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमण्डलीय परत किस नाम से विदित है?
उत्तर - वर्हि मण्डल

78. डी. सी. एम. ट्रॉफी का सम्बन्ध है -
उत्तर - फुटबॉल से

79. अल्ला रक्खा किस वाद्ययन्त्र के लिए मशहूर थे?
उत्तर - तबदला

80. वह मुगल बादशाह जिसने 15 वर्ष निर्वासित होकर गुजारे थे।
उत्तर - हुमायूँ

81. राज्यसभा की बैठको की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर - उपराष्ट्रपति

82. किस गुफा में त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के मुखमण्डल की मूर्ति स्थित है
उत्तर - एलिफंटा

83. लक्षदीप की राजधानी है
उत्तर - कारावती

84. महाराष्ट्र में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली उपलब्ध मृदा का प्रकार है-
उत्तर - काली मिट्टी

85. प्रसिद्ध शिलोत्कीर्ण (पत्थर काटकर बनाया गया) कैलाश मन्दिर कहाँ स्थित है?
उत्तर - एलोरा

86. हरित क्रांति का अर्थ है -
उत्तर - कृषि की आधुनिक विधियों के प्रयोग द्वारा प्रति एकड़ फसल की उपज को बढ़ाना

87. भू-रक्षण को नियंत्रित किया जा सकता है-
उत्तर - सीढ़ीदर टीला बनाकर, बाँध बनाकर, वृक्षारोपण द्वारा

88. जम्मू और कश्मीर का रेलपथ किस रेलवे जॉन के अंतर्गत आता है?
उत्तर - उत्तरी रेलवे

89. भारत के किस राज्य में कन्नड़ भाषा बोली जाती है ।
उत्तर - कर्नाटक

90. संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी कौन सी राज्य है।
उत्तर - पोर्टब्लेयर

91. विख्यात महाकाव्य 'महाभारत' के रचयिता कौन है?
उत्तर - वेदव्यास

92. 'गीतांजलि' के कवि हैं -
उत्तर - रवीन्द्रनाथ टैगोर

93. किन दो स्थानों के बीच हिमसागर एक्सप्रेस चलती है?
उत्तर - जम्मू से कन्याकुमारी

94. 'जनरल' किस सेना का एक अधिकारी पद है?
उत्तर - थल सेना

95. भारत के किस राज्य में पवित्र तीर्थस्थल 'अमरनाथ' स्थित है?
उत्तर - जम्मू एवं कश्मीर

96. विख्यात पर्यटन-स्थल 'गुलमर्ग' भारत के किस क्षेत्र में स्थित है?
उत्तर - कश्मीर

97. रेल पथ के नैरो गेज की चौड़ाई होती है-
उत्तर - 2' 6''

98. किस देश को 'उगते हुए सूरज की भूमि' कहाँ जाता है?
उत्तर - जापान

99. कौन सा शहर मध्य प्रदेश की राजधानी है?
उत्तर - भोपाल

100. किस राज्य में मलयालम भाषा बोली जाती है
उत्तर - केरल

101. चंडीगढ़ का रॉक गार्डन (शैल उद्यान) किसने बनाया था?
उत्तर - नेकचंद्र

102. जम्मू किस नदी के किनारे स्थित है -
उत्तर - तवी

103. कौन सा शहर अफगानिस्तान की राजधानी है?
उत्तर - काबुल

104. कौन सा शहर जापान की राजधानी है?
उत्तर - टोकियो

105. किस देश में सूची स्तम्भ (पिरामिड) पाये गए हैं
उत्तर - मिश्र

106. किस जानवर को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है?
उत्तर - ऊँट

107. किस वर्ष में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था?
उत्तर - 1869

108. रेल पथ के मीटर गेज की चौड़ाई होती है
उत्तर - 1 मीटर

109. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा देश है
उत्तर - एशिया

110. विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा देश है?
उत्तर - रूस

111. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है-
उत्तर - प्रशांत महासागर

112. विश्व का सबसे लम्बा पशु है -
उत्तर - जिराफ

113. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है-
उत्तर - एवरेस्ट

114. भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

115. माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति है।
उत्तर - तेनजिंग नोर्गे

116. कारगिल कस्बा किस राज्य में है-
उत्तर - जम्मू एवं कश्मीर

117. पानीपत का प्रथम युद्ध लड़ा गया था उत्तर - बाबर और इम्ब्राहिम लोदी के बीच

118. अजमेर किस सूफी सन्त से सम्बंधित है ?
उत्तर - ख्वाजा मोईनुद्दीन चिस्ती

119. किस मुगल राजा ने धार्मिक संप्रदाय 'दीन-ए-इलाही' की स्थापना की?
उत्तर - अकबर

120. मानसून हवाएँ कौन सी होती है?
उत्तर - वर्षा ऋतु की हवाएँ

121. रूस में साइबेरिया पूरे विश्व में किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर - इसकी अत्यधिक ठण्डी जलवायु के लिए

122. 1857 विद्रोह है-
उत्तर - ब्रिटिश सेना में भारतीय सैनिकों का विद्रोह

123. पृथ्वी पर सबसे बड़ा वृत्त है-
उत्तर - भूमध्य रेखा

124. किस भारतीय नेता को 'भारत का लौह पुरुष' के नाम से जाना जाता है?
उत्तर - सरदार वल्लभ भाई पटेल

125. कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
उत्तर - स्वामी विवेकानन्द

126. माओ-त्से तुंग सम्बंधित है-
उत्तर - चीन

127. जलियाला वाला बाग किस शहर में स्थित है?
उत्तर - अमृतसर

128. भारत का राष्ट्रीय पक्षी है-
उत्तर - मोर

129. "जय जवान, जय किसान" का नारा किसने दिया था?
उत्तर - लाल बहादुर शास्त्री

130. प्रसिद्ध उद्दरण "सरकार जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिए" किसने दिया था?
उत्तर - अब्राहम लिंकन

131. बोधगया किस धर्म से सम्बंधित है?
उत्तर - बौद्ध धर्म

132. सिख धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर - गुरुनानक देव

133. भारत में सबसे पहली रेलगाड़ी कब चली थी?
उत्तर - 16 अप्रैल, 1853

134. भारत में सबसे लम्बी सड़क है-
उत्तर - जी. टी. रोड

135. भारत सर्वाधिक शिक्षित राज्य है-
उत्तर - केरल

136. 'चाचा जी' के नाम से जाने जाते थे-
उत्तर - प. जवाहर लाल नेहरू

137. भारत का कौन सा शहर 'गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है?
उत्तर - जयपुर

138. 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा सर्वप्रथम किसने दिया था?
उत्तर - सरदार भगत सिंह

139. भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है-
उत्तर - भारत रत्न

140. भारत के संविधान को बनाने के लिए गठित संविधान सभा के अध्यक्ष थे?
उत्तर - डॉ. राजेंद्र प्रसाद

141. भारतीय फ़िल्म अभिनेता, 'शत्रुध्न सिन्हा' किस राज्य से सम्बंधित हैं?
उत्तर - बिहार

142. अलीगढ़ किस उत्पाद के लिए मसहूर है?
उत्तर - ताले बनाने के लिए

143. किस भारतीय राज्य में 'विशाखापट्टनम' बन्दरगाह स्थित है?
उत्तर - आंध्रप्रदेश

144. हमारे सौर परिवार कितने ग्रह है?
उत्तर - 8

145. भारतीय की डीजल इंजन विनिर्माण इकाई 'डीजल लोकोमोटिव वर्क्स' कहाँ स्थित है?
उत्तर - वाराणसी

146. 'बैसाखी' त्यौहार किस धर्म के लोग मनाते हैं?
उत्तर - सिख धर्म के लोग

147. 'शाहनामा' किसकी कृति है?
उत्तर - फिरदौसी

148. मणिपुर की राजधानी है-
उत्तर - इम्फाल

149. गोवा को पुर्तगालियों से कब आजाद करवाया गया?
उत्तर - 1964

150. अनुच्छेद 370 भारत के किस राज्य में लागू है?
उत्तर - जम्मू-कश्मीर

151. कौन-सी नदी महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है?
उत्तर - गोदावेरी

152. किस स्थान पर तेल रिफायनरी कारखाना है?
उत्तर - बरौनी

153. किसके नेतृत्व में 1776 में अमेरिका को स्वतंत्रता प्राप्त हुई?
उत्तर - जार्ज वाशिंगटन

154. राजस्थान में किस तरह के पेड़ो में पत्तियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर - छोटी

155. अंजू बॉबी जार्ज सम्बंधित है-
उत्तर - एथलेटिक्स से

156. कौन सी रेखा विषुवत रेखा के समानांतर है?
उत्तर - अक्षांश

157. प्लासी का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर - 1757 ई.

158. 1857 ई. के विद्रोह में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने किसके सहयोग से ग्वालियर में विद्रोह किया था?
उत्तर - तात्यां टोपे

159. अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर की मृत्यु कहाँ हुई थी?
उत्तर - रंगून

160. महात्मा गांधी जी के पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर - कस्तूरबा गांधी

161. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
उत्तर - ए. ओ. ह्यूम

162. स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे?
उत्तर - सी. राजगोपालाचारी

163. प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की?
उत्तर - आत्माराम पांडुरंग

164. चोल प्रशासन की मुख्य विशेषता क्या थी?
उत्तर - ग्रामीण स्वायत्तता

165. रेशम के कीड़े का भोज्य पदार्थ क्या है?
उत्तर - शहतूत की पत्ती

166. किस शासक ने ग्रांड ट्रक रोड का निर्माण कराया था?
उत्तर - शेरशाह सूरी

167. किस स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह स्थित है?
उत्तर - लोथल

168. पूर्वोत्तर राज्य में सबसे बड़ा राज्य कौन है?
उत्तर - अरुणाचल प्रदेश

169. चीन असम के किस दिशा में स्थित है?
उत्तर - उत्तर

170. मध्य प्रदेश अतिरिक्त भारत का कौन सा राज्य सात राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है?
उत्तर - असम

171. कंचन गंगा पर्वत शिखर कहाँ स्थित है?
उत्तर - सिक्किम

172. सूर्य से सबसे नजदीक गृह है-
उत्तर - बुध

173. पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर - मालीगांव

174. घरेलू उपयोग में पाया जाने वाले चीनी में पाया जाता है-
उत्तर - सुक्रोज

175. प्रथम भारतीय फ़िल्म 'राजा हरिश्चंद्र' के निर्माता कौन थे ?
उत्तर - दादा साहेब फाल्के

176. असम के कौन से व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति रह चुके है?
उत्तर - फखरुद्दीन अली अहमद

177. पुस्तक 'वार एन्ड पीस' लेखक है?
उत्तर - लियो टॉलस्टाय

178. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर - राष्ट्रपति

179. 'ए मेरे वतन के लोगो' देशभक्ति गीत किसने लिखा है?
उत्तर - प्रदीप

180. वायु का दबाव किसके कारण होता है?
उत्तर - घनत्व

181. वायुमण्डलीय डाब मापने का पैमाना है-
उत्तर - बैरोमीटर

182. अमीबा में कुल कितने शैल (कोशिका) होते है?
उत्तर - एक

183. नागालैंड भारत का विधिवत राज्य कब बना?
उत्तर - 1963 ई.

184. उत्तर पूर्व सीमान्त रेलवे में सबसे बड़ा रेलवे स्टेसन है-
उत्तर - मालीगांव

185. मुख्यमन्त्री की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर - राज्यपाल

186. रेफ्रिजरेटर में कौन सी गैस प्रयुक्त की जाती है?
उत्तर - फ्रीआन

187. इलेक्ट्रान के खोज कर्त्ता हैं-
उत्तर - जे. जे. थॉमसन

188. असमिया भाषा में मुद्रित प्रथम पुस्तक के लेखक कौन थे?
उत्तर - आत्माराम शर्मा

189. रविन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के राष्ट्रीय गान के अलावा किस एक और देश का राष्ट्रीय गान लिखा?
उत्तर - बांग्ला देश

190. हीटर के तार किस चीज के बने होते है?
उत्तर - नाइक्रोम

191. लोहे पर जंग लगने से उसका भार -
उत्तर - बढ़ता है

192. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप 'माजुली' असम के किस जिले में स्थित है
उत्तर - पाताल पूरी

193. ध्वनि कि चाल अधिकतम किसमें होती है?
उत्तर - स्टील में

194. किसे ' भविष्य की धातु कहा जाता है.
उत्तर - टाइटेनियम

195. कौन सा तत्व स्वतन्त्र अवश्था  में पाया जाता है?
उत्तर - सल्फर

196. दिल्ली की सुल्तान रजिया सुल्तान किसकी पुत्री थी?

197. 'मंदिरो की पूण्यभूमि' भारत के किस राज्य को कहा जाता है
उत्तर - तमिलनाडु

198. महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर - वाई. बी. चौहान

199. 'भारत का मैनचेस्टर' किसे कहा जाता है?
उत्तर - अहमदाबाद

200. बिहार का शोक किस
नदी को कहा जाता है?
उत्तर - कोशी

दैनिक समसामयिकी 27 Sep 2017(Wednesday)

September 27, 2017 0
दैनिक समसामयिकी 

27 Sep 2017(Wednesday)

1.अफगानिस्तान में सेना नहीं भेजेगा भारत

• भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान में स्थिरता तथा शांति बनाए रखने के प्रयायों और विकास परियोजनाओं में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अभी भारतीय सैनिकों को वहां तैनात नहीं किया जाएगा।
• भारत की यात्रा पर आए अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य जारी करने के मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अमेरिकी पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि भारत अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने, विकास परियोजनाओं में योगदान करने तथा चिकित्सा के क्षेत्र में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अभी भारतीय सैनिकों को वहां तैनात नहीं किया जाएगा।
• उन्होंने कहा , अभी अफगानिस्तान में कोई भारतीय सैनिक तैनात नहीं किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में विकास से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के मामले में अपनी भूमिका निभाता रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया भी जाएगा।
• चिकित्सा क्षेत्र में भी भारत अफगानिस्तान की हर संभव मदद जारी रखेगा।

2. एडीबी ने वृद्धि दर का अनुमान घटाया

• चालू वित्त वर्ष के लिए एशियाई विकास बैंक ने भारत की वृद्धि दर सात फीसद रहने का अनुमान जताया है। पहले उसने यह आंकड़ा 7.4 फीसद दिया था। अगले वित्त वर्ष के लिए भी अनुमानित वृद्धि दर का आंकड़ा घटाया गया है।
• एशियाई विकास बैंक ने अपनी एशियाई विकास परिदृश्य 2017 की अद्यतन रपट में कहा है, वित्त वर्ष 2017-18 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर घटकर सात फीसद रहने का अनुमान है। यह अप्रैल के अनुमान से 0.4 फीसद कम है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए यह अनुमानित आंकड़ा 7.6 फीसद से घटाकर 7.4 फीसद किया गया है।
• हालांकि इस बहुपक्षीय बैंक ने कहा कि यद्यपि नोटबंदी और नई माल एवं सेवाकर व्यवस्था को लागू करने से भारत में उपभोक्ता व्यय एवं कारोबारी निवेश पर असर पड़ा है लेकिन इसके बावजूद भारत की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। रपट में कहा गया है कि ये लघु अवधि के व्यवधान हैं और उम्मीद की जाती है कि मध्यम अवधि में इन पहलों से वृद्धि लाभांश अर्जित होगा।एशियाई विकास बैंक की नवीनतम रपट में विकासशील एशिया में वृद्धि की आशा को बरकरार रखा गया है जो कि वैश्विक  व्यापार में सुधार, बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं में तेज विस्तार और चीन की संभावनाओं के बेहतर होने का परिणाम है।

3. चार पड़ोसियों के साथ ऊर्जा नेटवर्क की बात आगे बढ़ी

• तीन अहम पड़ोसी देशों बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल के साथ ऊर्जा क्षेत्र में साझा भविष्य तलाशने की कूटनीतिक कोशिश में जुटे भारत को इन देशों की तरफ से बेहद सकारात्मक संकेत मिले हैं। इन तीनो देशों ने उच्च स्तर पर भारत को आश्वासन दिया है कि वे ऊर्जा नेटवर्क बनाने के भारत के प्रस्ताव से सहमत हैं।
• इसके साथ ही म्यांमार और बांग्लादेश की तरफ से वहां के ऊर्जा भंडारों में भारतीय कंपनियों को बड़ी भागीदारी देने के लिए भी सकारात्मक संकेत दिए गए हैं।
• भारत ने जिस तरह से पिछले कुछ वर्षो से म्यांमार और बांग्लादेश के साथ हर स्तर पर द्विपक्षीय रिश्ते सुधारने की कोशिश की है उसकी वजह से ये देश अब अपने ऊर्जा भंडार भारतीय कंपनियों के लिए ज्यादा खोलने को तैयार हैं।
• पिछले महीने ही पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने म्यांमार, बांग्लादेश, नेपाल और भारत को मिलाकर एक नेटवर्क बनाने की बात कही थी जिससे चारों देशों के बीच गैस व अन्य पेट्रो उत्पादों का बगैर किसी रोक-टोक के कारोबार हो सके।
• इस नेटवर्क की एक बड़ी खासियत यह होगी कि हर सदस्य देश के लिए उसकी जरूरत के ऊर्जा विकल्प (पेट्रोल, डीजल, गैस या क्रूड) की आपूर्ति करने में सक्षम होगा। मसलन, अगर नेपाल और बांग्लादेश को पेट्रोल व डीजल की जरूरत होगी तो इससे इन दोनो देशों को इनकी आपूर्ति होगी लेकिन भारत को बांग्लादेश और म्यांमार से गैस की आपूर्ति भी यह नेटवर्क कर सकेगा।
• इसकी लंबाई तकरीबन 6900 किलोमीटर होगी और यह म्यांमार के सित्तवे और बांग्लादेश के चिटगांव के अलावा भारत के अधिकांश पूवरेत्तर राज्यों से गुजरेगा। इस नेटवर्क को सफल बनाने के लिए भारत म्यांमार और बांग्लादेश के ऊर्जा भंडारों में बड़ी हिस्सेदारी चाहता है। 1पेट्रोलियम मंत्रलय के सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश की सरकार जल्द ही खोज व उत्खनन के लिए निजी क्षेत्र को ब्लॉक आफर करने वाली है। ये ब्लॉक बांग्लादेश के सबसे कठिन पेट्रोलियम भंडार वाले क्षेत्रों में स्थित हैं।
• भारत की सरकारी कंपनी ओएनजीसी (विदेश) ने वर्ष 2014 में बांग्लादेश में दो अहम ब्लॉक खरीद चुकी है और इसमें अच्छा खासा निवेश भी कर रही है।

4. भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील : अफगानिस्तान में आतंकवाद की फंडिंग पर लगे रोक

• भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आग्रह किया है कि वह अफगानिस्तान में आतंकवाद को होने वाले वित्तपोषण के खिलाफ प्रतिबंध व्यवस्था का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में करे। साथ ही उसने सीमा पार स्थित आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाहों से खतरे के मद्देनजर इस हिंसाग्रस्त देश की संप्रभुता तथा स्थिरता को मजबूत करने के वास्ते समर्थन देने के लिए कहा।
• भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह भी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि किसी भी स्तर पर और किसी भी जगह पर आतंकवाद और चरमपंथी ताकतों को सुरक्षित जगहें या पनाहगाह उपलब्ध न होने दी जाए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, हमें अच्छे और बुरे आतंकियों में फर्क नहीं करना चाहिए या किसी एक समूह को दूसरे के खिलाफ नहीं खड़ा करना चाहिए।
• तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, अलकायदा, इस्लामिक स्टेट, लश्कर-ए-तय्यबा, जैश-ए-मोहम्मद और उनके जैसे अन्य सभी आतंकी संगठनों को संयुक्त राष्ट्र ने गैरकानूनी घोषित किया है।पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय चुप नहीं रह सकता।

5. कुर्दिस्तान की आजादी के पक्ष में बड़ी आबादी, तनाव बढ़ा

• इराक के कुदरे ने आजादी संबंधी ऐतिहासिक जनमतसंग्रह में हुए मतदान को लेकर व्यापक विरोध को नजरअंदाज किया जिसकी वजह से बगदाद और तुर्की के साथ उसका तनाव बढ़ गया है और अशांति का खतरा उत्पन्न हो गया है। मतदान के लिए उमड़े मतदाताओं में इसे लेकर खासा जोश नजर आया।
• उत्तरी इराक के स्वायत्त कुर्द क्षेत्र और कुछ विवादित इलाकों में मतदान बाध्यकारी नहीं था और इसके आधार पर सीधे आजादी नहीं मिल जाएगी। लेकिन कुर्द इसे आजादी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं।
• मतदान करने के बाद मतदाता उंगली पर लगे स्याही के निशान को उत्साहपूर्वक दिखाते नजर आए। ऐसा मानना है कि मतदान का परिणाम पक्ष में आएगा। पचास लाख मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे बंद हुए थे।परिणाम 24 घंटे के भीतर आ सकते हैं।

6. पोत ‘आइएनएस तरासा’ नौसेना में शामिल

• समुद्री निगरानी और गश्त बढ़ाने के लिए मंगलवार को वॉटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट ‘आइएनएस तरासा’ को नौसेना में शामिल कर लिया गया। पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने इस पोत को नौसेना में शामिल किया। इसे मुंबई में ही तैनात किया जाएगा।
• इसका नाम अंडमान-निकोबार के एक टापू पर रखा गया है। नौसेना ने उम्मीद जताई है कि निगरानी और गश्त के अलावा इस पोत से कानून के अनुपालन, मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी। इसका निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने किया है। इस तरह के तीन पोतों को पहले ही नौसेना में शामिल किया जा चुका है।
• आइएनएस तारमुगली को पिछले साल मई में और आइएनएस तिहायु को पिछले साल अक्टूबर में नौसेना में शामिल किया गया था। उन्हें विशाखापट्टनम में तैनात किया गया है। आइएनएस तिल्लनचांग को इस साल मार्च में नौसेना में शामिल किया गया और उसे कारवार में तैनात किया गया है।
• खास बात यह है कि नौसेना में ‘आइएनएस तरासा’ के नाम से यह दूसरा पोत है। इस नाम का पहला पोत 1999 से 2014 तक नौसेना का हिस्सा था, लेकिन बाद में उसे सेशेल्स तटरक्षक बल को उपहार में दे दिया गया था।

7. 5जी तकनीक लाने को सरकार सक्रिय

• सरकार ने वायरलेस या मोबाइल दूरसंचार क्षेत्र में 5जी तकनीक यानी पांचवीं पीढ़ी की टेलीकॉम तकनीक लाने के लिए कमर कस ली है। इस तकनीक को 2020 तक लाने का रोडमैप तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

• 5जी तकनीक के तहत सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में 10 हजार मेगाबिट्स प्रति सेकंड (एमबीपीएस) तथा ग्रामीण इलाकों में 1000 एमबीपीएस की डाटा स्पीड मुहैया कराना है। 5जी समिति में संचार के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रलय के सचिव शामिल होंगे।