Sunday, September 3, 2017

Current affairs 01 September 2017

•    हाल ही में सरकार द्वारा जारी आंकडों के अनुसार साल की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि रही है – 5.7 प्रतिशत

•    मंत्रिमंडल में फेरबदल से पूर्व इस्तीफ़ा देने की घोषणा करने वाले केन्द्रीय मंत्रियो की संख्या – छह

•    केंद्र सरकार ने पेरंबलुर जिले में छोटे प्या जों (शालोट्स) हेतु साझा खाद्य प्रसंस्करण इनक्यूबेशन केंद्र का शुभारंभ किया, पेरंबलुर जिस प्रदेश में स्थित है- तमिलनाडु

•    बोफोर्स तोप घोटाला मामले में पुन: सुनवाई आरम्भ की जानी है, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई हेतु जो तारीख निर्धारित की - अक्टूबर का दूसरा हफ्ता

•    'सुसाइड गेम' के नाम से विख्यात ब्लू व्हेल गेम को दुनिया के जिस देश में सर्वाधिक सर्च किया जा रहा है- भारत  

•    भारतीय मूल के पूर्व नौकरशाह सिंगापुर के कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए, उनका नाम है- जे वाई पिल्लई

•    जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज ने कांस्य पदक जीता. उसका नाम है- गौरव विधूड़ी

•    हाल ही में हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिये जितने सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा की- 28

•    जिस अर्थशास्त्री ने हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया- राजीव कुमार

•    जिस पूर्व आईएएस अधिकारी को 31 अगस्त 2017 को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया- सुनील अरोड़ा

•    भारतीय रेलवे ने अपने नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण हेतु जिस देश के साथ दो करारों पर हस्ताक्षर किये- स्विट्ज़रलैंड

•    आरबीआई के वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार जितने फीसदी पुराने नोट बैंकों में वापस लौट आए- 99 फीसदी

•    वह संस्थान जिसने हाल ही में पुलिस के लिए स्मार्ट यूनिफॉर्म तैयार की - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाईन (अहमदाबाद)

•    वह लड़की जिसे हाल ही में रूस में ब्लू व्हेल गेम का निर्माण करने के कारण गिरफ्तार किया गया - फिलिप ब्यूडेइकिन

•    इन्हें हाल ही में भारत का नया नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक नियुक्त किया गया है - राजीव महर्षि

No comments:

Post a Comment