● केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक खेल सहित अन्य अतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजनों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए 13 सदस्यीय अधिकार प्राप्त संचालन समिति (ईसीएस) गठन करने के प्रस्ताव को 01 सितम्बर 2017 को मंजूरी दे दी।
यह समिति 31 दिसंबर 2020 तक कार्य करेगी जिसमें उसका काम राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और ओलिंपिक खेलों में शामिल उच्च प्राथमिकता और प्राथमिकता वाले खेलों के लिए संभावित कोर खिलाड़ियों की सूची की समीक्षा भी शामिल है।
• यह सूची में खिलाड़ियों को शामिल करने या उनका नाम हटाने की सिफारिश भी कर सकती है। इस समिति को टाप्स (टारगेट ओलिंपिक पोडियम योजना) के तहत फायदा ले रहे खिलाड़यों के लिए विशेष योजना या पैकेज की सिफारिश करने का अधिकार भी होगा।
यह पता चला है कि ईसीएस का गठन एक सप्ताह के अंदर कर लिया जायेगा। खेल सचिव इसके सदस्यों के नामों को खेल मंत्री को अनुमोदन के लिये भेजेंगे। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि इस समिति का गठन ओलिंपिक कार्यबल के सुझाव पर किया गया है।
• टास्क फोर्स, जिसमें ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा भी शामिल हैं, का गठन इसी साल 30 जनवरी को किया गया था। इस फोर्स का गठन अगले तीन ओलिंपिक्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों की योजना बनाना था। इस समिति को शॉर्ट-टर्म, मीडियम से लेकर लंबे वक्त के लिए ऐक्शन प्लान बनाना था।
Sunday, September 3, 2017
खेल मंत्रालय अधिकार प्राप्त संचालन समिति का गठन करेगा:
Tags
# articles
About GuruSingh
GuruSingh Part Time Blogger.
articles
Labels:
articles
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment