★ एपीडा ने फल एवं सब्जियों की खेती के पंजीकरण, जांच एवं प्रमाणन के लिये 'हॉर्टिनेट' नामक एप विकसित की:
● कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने किसानों के लिए फल एवं सब्जियों का पंजीकरण, जांच तथा प्रमाणन के लिए एक मोबाइल एप 'हॉर्टिनेट' विकसित किया है। इस बात की जानकारी वाणिज्य मंत्रालय ने दी।
● यह एकीकृत प्रणाली है जो कि संबंध पक्षों को इंटरनेट आधारित सुविधाएं प्रदान करेगा। एप के जरिए कुछ फल एवं सब्जियों की खेती का पंजीकरण, उनकी जांच पड़ताल तथा यूरोपीय देशों में भेजी जाने वाली सब्जियों के मानकों के अनुरुप उनके प्रमाणन की सुविधा मिलेगी।
यह एप राज्य के कृषि विभागों को किसानों, खेतों की स्थान, उत्पादों की जानकारी और निरीक्षण की ताकाल सूचनाएं एकत्र करने में सहयोग प्रदान करेगा। वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया ने कहा कि मोबाइल ऐप का इस्तेमाल और स्थान का पता लगाने की प्रणाली किसानों और प्रयोगशालाओं की पहचान करने के मामले में बड़ी उपयोगी साबित होगी।
◆एपीडा:
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की स्थापना दिसंबर, 1985 में संसद द्वारा पारित कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा की गई। प्राधिकरण ने संसाधित खाद्य निर्यात प्रोत्साहन परिषद का स्थान लिया।

No comments:
Post a Comment