Sunday, September 3, 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्व ज्ञान संगम, 2017 का शुभारंभ किया:

प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) कई वर्षों से वरिष्ठ अधिकारियों के लिए वार्षिक सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। 2016 में पहली बार दोनों बोर्डों द्वारा एक संयुक्त सम्मेलन, ‘राजस्व ज्ञान संगम’ आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री ने किया था।
इस वर्ष भी एक संयुक्त सम्मेलन 1-2 सितम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। विदाई समारोह का आयोजन 2 सितम्बर, 2017 को होगा।
• सीबीडीटी और सीबीईसी के वरिष्ठ अधिकारी राजस्व ज्ञान संगम, 2017 में उपस्थित रहेंगे। पहली बार राज्य सरकारों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगे। दोनों बोर्डों के अधिकारियों के कई संयुक्त सत्र होंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य नीति निर्माताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य बेहतर संवाद- संबंध स्थापित करना है ताकि राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके और कानून व नीतियों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बोर्ड के अलग-अलग तकनीकी सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। नीतियों को लागू करने तथा लक्ष्य प्राप्ति की लिए रणनीतियां बनाने के संदर्भ में भी चर्चा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment