Sunday, September 3, 2017

सुनील अरोड़ा नए चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्त किये गए:

•पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। बीते जुलाई में नसीम जैदी के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत होने के बाद तीन सदस्यीय आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली पड़ा था।
• अचल कुमार ज्योति मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त हैं जबकि ओम प्रकाश रावत चुनाव आयुक्त हैं। कानून मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि 61 साल के अरोड़ा की नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वह पदभार संभालेंगे।
निर्वाचन आयोग:

° वर्तमान में एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त सहित भारत निर्वाचन आयोग एक तीन-सदस्यीय निकाय है। यह प्रारम्भ से बहु-सदस्यीय निकाय नहीं था। जब यह पहले पहल 1950 में गठित हुआ तब से और 15 अक्तूबर, 1989 तक केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित यह एक एकल-सदस्यीय निकाय था।
● 16 अक्तूबर, 1989 से 1 जनवरी, 1990 तक यह आर.वी.एस. पैरीशास्त्री (मु.नि.आ.) और निर्वाचन आयुक्त के रूप में एस.एस. धनोवा और वी.एस. सहगल सहित तीन-सदस्यीय निकाय बन गया। 2 जनवरी, 1990 से 30 सितम्बर, 1993 तक यह एक एकल-सदस्यीय निकाय बन गया और फिर 1 अक्तूबर, 1993 से यह तीन-सदस्यीय निकाय बन गया।
● भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(2) के अधीन मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियु‍क्ति‍ का अधिकार भारत के राष्ट्रपति को दिया गया है।

No comments:

Post a Comment