Sunday, September 3, 2017

करेंट अफेयर्स 28 अगस्त 2017 से 03 सितंबर 2017 तक

•    हाल ही में सरकार द्वारा जारी आंकडों के अनुसार साल की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि रही है – 5.7 प्रतिशत

•    मंत्रिमंडल में फेरबदल से पूर्व इस्तीफ़ा देने की घोषणा करने वाले केन्द्रीय मंत्रियो की संख्या – छह

•    केंद्र सरकार ने पेरंबलुर जिले में छोटे प्या जों (शालोट्स) हेतु साझा खाद्य प्रसंस्करण इनक्यूबेशन केंद्र का शुभारंभ किया, पेरंबलुर जिस प्रदेश में स्थित है- तमिलनाडु

•    बोफोर्स तोप घोटाला मामले में पुन: सुनवाई आरम्भ की जानी है, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई हेतु जो तारीख निर्धारित की - अक्टूबर का दूसरा हफ्ता

•    'सुसाइड गेम' के नाम से विख्यात ब्लू व्हेल गेम को दुनिया के जिस देश में सर्वाधिक सर्च किया जा रहा है- भारत  

•    भारतीय मूल के पूर्व नौकरशाह सिंगापुर के कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए, उनका नाम है- जे वाई पिल्लई

•    जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज ने कांस्य पदक जीता. उसका नाम है- गौरव विधूड़ी

•    हाल ही में हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिये जितने सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा की- 28

•    जिस अर्थशास्त्री ने हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया- राजीव कुमार

•    जिस पूर्व आईएएस अधिकारी को 31 अगस्त 2017 को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया- सुनील अरोड़ा

•    भारतीय रेलवे ने अपने नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण हेतु जिस देश के साथ दो करारों पर हस्ताक्षर किये- स्विट्ज़रलैंड

•    आरबीआई के वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार जितने फीसदी पुराने नोट बैंकों में वापस लौट आए- 99 फीसदी

•    वह संस्थान जिसने हाल ही में पुलिस के लिए स्मार्ट यूनिफॉर्म तैयार की - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाईन (अहमदाबाद)

•    वह लड़की जिसे हाल ही में रूस में ब्लू व्हेल गेम का निर्माण करने के कारण गिरफ्तार किया गया - फिलिप ब्यूडेइकिन

•    इन्हें हाल ही में भारत का नया नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक नियुक्त किया गया है - राजीव महर्षि  

•    हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र में क्रीमी लेयर आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया – पीएसयू और बैंकिंग

•    भारत और ब्राज़ील के मध्य इस नस्ल की गाय के विकास हेतु समझौता किया गया – जेबू कैटल

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2017 को जिस राज्य में 15000 करोड़ रुपये की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की नींव रखी है- राजस्थान

•    भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति की बैठक का चौथा सत्र 29 अगस्त  2017 को जिस शहर में आयोजित किया गया था- नई दिल्ली

•    केंद्र सरकार ने सितंबर और अक्टूबर 2017 के लिए जिस उत्पादकों पर स्टॉक होल्डिंग सीमा लागू की है- चीनी

•    भारत ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में कुल जितने पदक जीते है- 321 पदक

•    अमेरिका ने हाल ही में जिस देश को 25.5 करोड़ डॉलर की सशर्त सैन्य सहायता दी है- पाकिस्तान

•    श्रीलंका में आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व जो करेगा- सुषमा स्वराज

•    झारखंड कैडर भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिस अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार ग्रहण किया- राजीव गौबा

•    स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची, उनका नाम है- डोरिस लोइतहार्ट 

•    केंद्र सरकार ने सेना के जिस एयरपोर्ट को यात्री विमानों की उड़ानों हेतु मंजूरी प्रदान की- हिंडन एयरपोर्ट

•    पाकिस्तान के जिस सलामी बल्लेबाज पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया है- शर्जील खान

•    वह स्थान जहां हाल ही में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने पर 12 लोगों का निधन हो गया – मुंबई

•    वह राज्य जिसमें हाल ही में ई-कचरे के निपटान के लिए अभियान शुरू किया गया – केरल

•    इनकी अध्यक्षता में बनाई गयी समिति की सिफारिशों के तहत सेना में सुधारों हेतु 65 सिफारिशें लागू करने का निर्णय लिया गया - लेफ्टिनेंट जनरल डी. बी. शेकटकर (सेवानिवृत्त)

•    हाल ही में केंद्र सरकार ने इस देश से सोना और चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया – दक्षिण कोरिया

•    वह राज्य जिसमें हाल ही में गैर-राजपत्रित नौकरियों के लिए साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा की गयी – उत्तर प्रदेश

•    वह राज्य पुलिस जिसके साथ मिलकर युवा कौशल विकास कार्यक्रम आरंभ किया गया – दिल्ली पुलिस

•    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा इस देश में हाल ही में यूरेनियम बैंक आरंभ किया गया – कजाखिस्तान

•    वह देश जहां हाल ही में जेलियो उत्सव मनाया जा रहा है – स्पेन

•    राष्ट्रीय खेल दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 29 अगस्त

•    हाल ही में जिस खिलाड़ी ने यूईएफए मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2017 जीता है- क्रिस्टियानो रोनाल्डो

•    जिस खिलाड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 में रजत पदक जीता है- पीवी सिंधु

•    मध्य प्रदेश सरकार ने बिहार में आयी भीषण बाढ़ से निबटने में बिहार सरकार को मुख्यमंत्री राहत कोष में जितने करोड़ रुपये का दान दिया है- पांच करोड़ रुपये

•    जिस केन्द्रीय मंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के 92वें फाउण्डेशन कोर्स का उद्घाटन किया- स्मृति ईरानी

•    खेल दिवस के अवसर पर देहरादून में राज्य सरकार ने जिन दो भारतीय महिला क्रिकेटरों को पांच-पांच लाख रुपये देकर सम्मानित किया- एकता बिष्ट और मानसी जोशी

•    श्रीलंकाई क्रिकेट चयनसमिति ने त्यागपत्र दे दिया, इस चयन समिति के प्रमुख पूर्व क्रिकेटर का नाम है- सनथ जयसूर्या

•    अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओ हेतु किराए पर लिए जाने वाली जिस सुविधा को केंद्र सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखा है- किराए पर लिया कमरा

•    सार्वजनिक क्षेत्र की जिस कंपनी ने पूरे भारत में एएसपी/ जीएसपी सेवा जीएसटी सुविधा प्रदाता ऐप का शुभारंभ किया- भारत संचार निगम लिमिटेड

•    जिस पंजाबी स्टार क्रिकेटर को खेल दिवस के अवसर पर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया- हरमनप्रीत कौर

•    भारत-चीन सीमा पर वह क्षेत्र जहां कुछ समय से चल रहे गतिरोध को दोनों पक्षों द्वारा सुलझाने का दावा किया गया – डोकलाम

•    भारत सरकार द्वारा इस अर्धसैनिक बल को चीन की मंदारिन भाषा सीखना अनिवार्य किया गया – आईटीबीपी

•    हाल ही में जिस कंपनी ने डारा खोस्रोवशाही को अपना अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी चुना है- उबर

•    सुषमा स्वराज ने जिस शहर में पहले ‘विदेश भवन’ का उद्घाटन किया है- मुंबई

•    अहमद खान का हाल ही में निधन हो गया है. वे जिस खेल से संबंध रखते थे- फुटबॉल

•    आईआईटी बॉम्बे और इंदौर के शोधकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिस अंग के विकार की जांच के लिए बायोसेंसर का विकास किया है- किडनी

•    भारत और चीन के मध्य कई माह से जारी गतिरोध समाप्त हो गया. भारत के जितने राज्यों से चीन की सीमा जुड़ी है- पांच

•    राजस्थान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने उदयपुर में हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन किया, हैंगिंग ब्रिज राजस्थान के जिस शहर में स्थित है- कोटा

•    भारतीय मूल के 13 साल के बच्चे ने ब्रिटेन में आयोजित मेनसा आईक्यू टेस्ट में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है. इस बच्चे का नाम है- ध्रुव गर्ग

•    भारत ने जिस देश के साथ हरित ऊर्जा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूती प्रदान करने हेतु समझौता किया- जर्मनी

•    ट्रंप की साइबर सुरक्षा सलाहकार समिति से जितने सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया- 7

•    जिसने 27 अगस्त 2017 को बेल्जियम ग्रां प्री का खिताब जीता- लुईस हैमिल्टन

•    युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश के युवाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा की तलाश के लिए आरंभ किया गया प्रतिभा खेल पोर्टल - nationalsportstalenthunt.com

•    वह देश जहां एक पुरुष नर्स नील्स हॉएगेल द्वारा 90 लोगों को जहरीला इंजेक्शन देकर मारने की घटना सामने आई है – जर्मनी

•    अमेरिका के टेक्सास में हाल ही में आये तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई, इस तूफ़ान का नाम है – हार्वे

•    हाल ही में जिसने एचएएल के द्वारा डिजाइन किये गये लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का उद्घाटन किया- अरुण जेटली

•    नीति आयोग ने सरकार के लिये जिस वर्ष तक 1,00,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा का महत्वकांक्षी लक्ष्य रखा है- वर्ष 2019-20

•    हाल ही में जिस देश की सेना में ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति से संबंधित योजना पर प्रतिबंध लगा दिया- अमेरिका

•    प्रधानमंत्री ने बिहार को राहत एवं बचाव कार्य हेतु जितने करोड़ रुपये की मदद घोषणा की- 500 करोड़ रुपये

•    अमेरिका ने जिस देश में तानाशाही पर 26 अगस्त 2017 को ‘कड़े’ आर्थिक प्रतिबंध लागू कर दिए हैं- वेनेजुएला

•    सरकार ने जिस देश से सोना, चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगाया है- दक्षिण कोरिया

•    कतर ने अरब देशों की मांगों की अनदेखी करते हुए जिस देश के साथ अपने राजनयिक संबंध पूरी तरह बहाल कर लिए हैं- ईरान

•    अमेरिकी सेना ने जिस देश में राडार प्रणाली स्थापित करने की योजना का घोषणा किया- पलाऊ

•    नोजोमी ओकुहारा ने 27 अगस्त 2017 को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु को हराकर जो पदक जीता- स्वर्ण पदक

•    सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को जितने साल की सजा सुनाई- दस साल

•    भारतीय नौसेना द्वारा छह महिलाओं की टीम को पहली बार इस समुद्री अभियान के लिए चयनित किया गया – समुद्री परिक्रमा

•    इन्होने हाल ही में भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की - जस्टिस दीपक मिश्रा

•    इन्हें हाल ही में उबर का नया सीईओ चयनित किया गया – दारा खोसरोशाही

•    वह आईआईटी जिसके शोधकर्ताओं ने किडनी विकार का सटीक पता लगाने के लिए बायोसेंसर का विकास किया – आईआईटी मुंबई

•    वह स्थान जहां भारत का पहला माइक्रो जंगल बनाया जायेगा – रायपुर

No comments:

Post a Comment