प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2017 के दिन को राजस्थान के विकास के लिहाज से ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि काले रंग वाली ये सड़कें लोगों के जीवन में रोशनी भर देंगी। उन्होंने कहा कि 15000 करोड़ रुपये से केवल सड़कें नहीं बन रहीं बल्कि राजस्थान के भाग्य के रास्ते बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे ने केवल किसानों को पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और राजस्थान की कायापलट होकर रहेगी। उन्होंने विकास पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास में मूलभूत ढांचे का बहुत बडा योगदान होता है। देश को नई उंचाईयों पर ले जाना है तो हमें अपनी व्यवस्थाओं को भी आधुनिक बनाना होगा।उन्होंने यह बात 29 अगस्त 2017 को मेवाड़ के खेल गांव में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर 15 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के अवसर पर कही। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें कोटा में चम्बल नदी पर बना 6 लेन का केबल पुल शामिल है।
Friday, September 1, 2017
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं के लिए नींव रखी:
Tags
# articles
About GuruSingh
GuruSingh Part Time Blogger.
articles
Labels:
articles
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment