भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने घरेलू संस्थाओं के लिए दरवाजा खोल दिया है ये संस्थाएं इसरो को वर्ष 2018 तक 18 अंतरिक्ष यान तक प्रदान कर सकती हैं। बेंगलुरु स्थित इसरो सैटेलाइट सेंटर (आईएसएसी) ने अभी तक 90 भारतीय अंतरिक्ष यानों का उत्पादन किया है। इसरो ने 28 अगस्त 2017 को को एकल या संयुक्त उद्योगों वाले संस्थाओं को इस अवसर के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया।
इसरो सैटेलाइट सेंटर (आइसैक) के डायरेक्टर एम. अन्नादुरै का कहना है कि केंद्र के द्वारा इस अभ्यास से पांच या छह दावेदारों का चयन करने की उम्मीद की है "यदि वे तकनीकी तौर पर उपयुक्त हैं।" आईएसएसी अंतिम प्रतिभागियों के साथ तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगा, और उनकी टीम को सिखाएगा, उन पर निगरानी रखेगा और उपग्रह बनाने में उनकी मदद करेगा।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन वर्तमान में अंतरिक्ष यान की चार श्रेणियां - संचार, रिमोट सेंसिंग, नेविगेशन और वैज्ञानिक मिशन बनाता है और तीन आकारों में 1,000 किग्रा से 4,000 किग्रा तक इनका निर्माण करता है।
Friday, September 1, 2017
इसरो ने उपग्रह बनाने की दिशा में घरेलू संस्थाओं के लिए दरवाजा खोला:
Tags
# articles
About GuruSingh
GuruSingh Part Time Blogger.
articles
Labels:
articles
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment