मेडागास्कर और मोज़ाम्बिक के लिए समुद्र पूर्वानुमान प्रणाली
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के महासागर सूचना सेवाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय केंद्र (आईएनसीओआईएस)ने एशिया और अफ्रीका के लिए क्षेत्रीय एकीकृत मल्टी-हैज़र्ड (आरआईएमईएस) प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली की तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में कोमोरोस, मेडागास्कर और मोज़ाम्बिक के लिए सागर पूर्वानुमान प्रणाली का उद्घाटन पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी में किया।
महासागर का पूर्वानुमान और उच्च लहरों, धाराओं, हवाओं, ज्वार, उप-सतह महासागर की स्थितियों के बारे में सूचनाएं मछुआरों, तटीय जनसंख्या, पर्यटन क्षेत्र, तटीय रक्षा अधिकारी, समुद्री पुलिस, बंदरगाह प्राधिकरण, अनुसंधान संस्थानों और अपतटीय उद्योगों जैसे उपयोगकर्ताओं को पूरा करता हैं।
आईएनसीओआईएस पहले से ही मालदीव, श्रीलंका और सेशेल्स को ये परिचालन सेवाएं प्रदान कर रहा है।
स्रोत- द हिंदू

No comments:
Post a Comment