दैनिक समसामयिकी
1.कानून के आगे सबको झुकना ही होगा : व्यक्तिगत, धार्मिक या राजनीतिक आस्थाओं के नाम पर हिंसा न सरकार बर्दाश्त करेगी न देश : मोदी
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी, चाहे वो सांप्रदायिक आस्था हो, चाहे वो राजनीतिक विचार धाराओं के प्रति आस्था हो, चाहे वो व्यक्ति के प्रति आस्था हो, चाहे वो परम्पराओं के प्रति आस्था हो। आस्था के नाम पर, कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। हर शख्स को कानून के सामने झुकना होगा।
• यह बात मोदी ने रविवार को मन की बात में कही। समझा जाता है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिये जाने के बाद हरियाणा समेत कुछ राज्यों में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में यह संदेश दिया।
• आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में ये हमारा देश बुद्ध और गांधी का देश है, देश की एकता के लिए जी-जान लगा देने वाले सरदार पटेल का देश है। सदियों से हमारे पूर्वजों ने सार्वजनिक जीवन-मूल्यों को, अहिंसा को, समादर को स्वीकार किया हुआ है, हमारे ज़हन में भरा हुआ है।
• मोदी ने कहा, अहिंसा परमो धर्म:, ये हम बचपन से सुनते आए हैं, कहते आये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ बाबा साहब अंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया है उसमें हर व्यक्ति को न्याय पाने की हर प्रकार की व्यवस्था है।
• मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं, कानून हाथ में लेने वाले, हिंसा की राह पर चलने वाले किसी को भी, चाहे वो व्यक्ति हो या समूह हो, न ये देश कभी बर्दाश्त करेगा और न ही कोई सरकार बर्दाश्त करेगी।
• हर किसी को कानून के सामने झुकना होगा, कानून जबाबदेही तय करेगा और दोषियों को सज़ा दे के रहेगा।
2. मील के पत्थर की तरह हैं जस्टिस खेहर और जस्टिस मिश्र के फैसले
• जस्टिस जेएस खेहर रविवार को मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो गए और सोमवार को जस्टिस दीपक मिश्र भारत के नये मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। जाने वाले और आने वाले दोनों ही मुख्य न्यायाधीशों के फैसले अहमियत के लिहाज से मील का पत्थर हैं।
• सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने का आदेश और आधी रात में याकूब मेमन की फांसी पर मुहर के अलावा दिल्ली दुष्कर्म कांड के दोषियों को मौत की सजा देने का आदेश जस्टिस मिश्र ने ही दिया था। जबकि जस्टिस खेहर एनजेएसी को रद करने के अलावा तीन तलाक व निजता के फैसलों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।
• वैसे तो सामने आए हर केस में फैसला देना न्यायाधीश का कर्तव्य होता है लेकिन कुछ फैसले ऐसे होते हैं जो इतिहास रच देते हैं। उन्हीं में से एक था राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) कानून को रद करने का फैसला।
• सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की नयी व्यवस्था देने वाले एनजेएसी कानून को असंवैधानिक ठहराने के लिए जस्टिस खेहर हमेशा याद किये जाएंगे। फैसला देने वाले पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में जस्टिस खेहर ने बहुमत का फैसला लिखा था।
• जबकि एक बार में तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित करने वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ की अगुवाई भी जस्टिस खेहर ने की थी लेकिन उसमें 3-2 के बहुमत से दिये गये फैसले में उनका नजरिया अल्पमत का था।
• बहुमत ने एक बार में तीन तलाक के प्रचलन को निरस्त कर दिया है जबकि स्वयं और जस्टिस अब्दुल नजीर की ओर से अल्पमत का फैसला लिखते हुए जस्टिस खेहर ने इसे असंवैधानिक ठहराने से इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि ये इस्लाम का अभिन्न हिस्सा है और कोर्ट इसमें दखल नहीं दे सकता।
• हालांकि उन्होंने सरकार से कानून बनाने की संस्तुति की थी और तब तक के लिए तीन तलाक पर रोक लगा दी थी। देश के नागरिकों को निजता का मौलिक अधिकार देने वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ की अगुवाई भी जस्टिस खेहर ने की थी।
• सर्वसम्मति से दिये गए इस फैसले के लिए जस्टिस खेहर हमेशा याद रखे जाएंगे।
• जस्टिस खेहर की जगह आज सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र भारत के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे।
• जस्टिस मिश्र के ही आदेश से देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म के पहले राष्ट्रगान बजता है और स्क्रीन पर तिरंगा लहराता है जिसे सिनेमाहाल में मौजूद सभी दर्शकों के लिए खड़े होकर सम्मान देना अनिवार्य है।
• याकूब मेमन और दिल्ली दुष्कर्म कांड के दोषियों को फांसी की सजा भी जस्टिस मिश्र की पीठ का ही फैसला था।
• याकूब मेमन की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में रात भर सुनवाई करके जस्टिस मिश्र ने एक नया इतिहास रचा। उन्होंने सुबह करीब पांच बजे पीठ की ओर से फैसला सुनाते हुए मेमन की दया याचिका खारिज कर उसकी फांसी पर मुहर लगा दी थी।
• इसके करीब दो घंटे बाद मेमन को फांसी पर चढ़ा दिया गया। देश को झकझोरने वाले दिल्ली दुष्कर्म कांड के चार दोषियों की फांसी की सजा पर भी जस्टिस मिश्र की पीठ ने ही मुहर लगाई थी।
3. डोकलाम पर भारत को मिला अमेरिका का साथ
• डोकलाम पर जापान के बाद अमेरिका ने भी भारत का समर्थन किया है। अमेरिका ने कहा है कि वह डोकलाम ट्राइ जंक्शन (भारत, भूटान व चीन की त्रिकोणीय सीमा) पर पूर्व की यथास्थिति बनाए रखने के समर्थन में है।
• डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भारत-चीन में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका संप्रभुता के मुद्दे व इससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय कानून को लेकर गंभीर है।
• हम डोकलाम पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारत और चीन इस विषय का शांतिपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं। हम डोकलाम में पहले की तरह यथास्थिति बहाली का समर्थन करते हैं।’
• भारत व चीन के बीच विवाद की गंभीरता को देखते हुए यह अधिकारी नाम न छापने की शर्त पर मीडिया से बात कर रहा था।
• इस अधिकारी के अनुसार हम भूटानी संप्रभुता के मुद्दे को लेकर भी चिंतित हैं। सीधे तौर पर कहें तो हम संप्रभुता के मुद्दे और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने को लेकर गंभीर हैं। ज्ञात हो कि सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में भारत और चीन की सेना आमने-सामने है।
• डोकलाम ट्राइ जंक्शन के पास चीन की सड़क बनाने की कोशिशों के बाद तनाव उत्पन्न हो गया है। डोकलाम को लेकर बीते कुछ महीनों में चीनी अधिकारियों से लेकर सरकारी मीडिया के स्वर में तल्खी धमकी तक पहुंच गई है। इसके बावजूद भारत का रवैया समझदारी भरा रहा है।
• डोकलाम पर भारत की अब तक अमेरिका से भी कोई बात नहीं हुई है। हालांकि भारत का घनिष्ठ सहयोगी होने के कारण अमेरिका की स्थिति पर नजर है।
4. डोकलाम मामले में चीन को कूटनीतिक नुकसान
• डोकलाम मुद्दे पर दक्षिण एशिया के देशों को भारत के खिलाफ करने की चीन की रणनीति न केवल विफल रही है, बल्कि उसे इस मुद्दे पर कूटनीतिक दृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। हाल में भारत की यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री से भी चीन बयानों के माध्यम से भारत पर कुछ दबाव डालने में विफल रहा है।
• चीन का नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार के माध्यम से कूटनीतिक दबाव की रणनीति न केवल असफल रही है बल्कि उल्टी पड़ी है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन की काफी किरकिरी हो रही है।सूत्रों ने बताया कि चीन की धमकियों से बेफिक्र भारत का डोकलाम में डटे रहना और संयमित तरीके से जवाब देना भारत के लिए विश्व समुदाय के बीच एक बडी कूटनीतिक जीत साबित हो रही है।
• भारत ने न केवल चीन को यह आगाह किया कि अब 1962 वाले हालात नहीं हैं बल्कि सभी मोर्चो जिसमें जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में चीन पर लगने वाली सीमा पर अपने को मजबूत किया है।
• सूत्रों ने बताया कि चीन ने भारत के खिलाफ अगर पाकिस्तान को तैयार किया है तो चीन को नेपाल से आपेक्षित सहायता नहीं मिली है। भूटान अपने रुख पर कायम है, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी अपेक्षित सहायता नहीं मिली है।
• दूसरी तरफ इस पूरे मामले में भारत के समर्थन में आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका आगे आए हैं। इसके अलावा चीन के पड़ोसी देश जिसमें वियतनाम, फिलीपींस और दक्षिण चीन सागर के आस-पास के कई देश चीन के लिए मुश्किल पैदा करने की ताक में हैं।
• अमेरिकी प्रशासन लगातार इस उम्मीद में है कि डोकलाम में चल रहे गतिरोध को लेकर भारत और चीन बातचीत कर एक शांतिपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं।
5. अफगान में भारत की भूमिका आर्थिक विकास तक सीमित : सुरक्षा व्यवस्था से भारत का लेना देना नहीं : अमेरिका
• ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में भारत की भूमिका सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर नहीं बल्कि आर्थिक तथा लोकतांत्रिक विकास पर केंद्रित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी ने भी भारत से अफगानिस्तान में सैनिक भेजने के लिए नहीं कहा था।
• राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते अफगान एवं दक्षिण एशिया नीति पर आधारित अपने भाषण में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए भारत से और भूमिका निभाने को कहा था। उन्होंने खासकर आर्थकि क्षेत्र में भारत को और भूमिका निभाने को कहा था।
• अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की ओर से भारत को कुछ विशेष नहीं कहा गया है और कुछ विशेष करने को नहीं कहा गया है लेकिन राष्ट्रपति उम्मीद करते हैं कि अफगानिस्तान में भारत अपने अच्छे आर्थकि विकास कार्य जारी रखेगा।
• अधिकारी ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में भारत की भूमिका के बारे में कुछ विशेष कहा है। लेकिन अमेरिका में अंतर एजेंसी दल ने इस मुद्दे पर र्चचा की है और यह इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा है कि आर्थकि विकास के मुद्दों पर और लोकतांत्रिक विकास को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा सकता है।
• उन्होंने कहा, लेकिन भारत की भूमिका सुरक्षा मुद्दों पर केंद्रित नहीं है। भारत से अपने सैनिक अफगानिस्तान भेजने को कहे जाने के बारे में कोई र्चचा नहीं हो रही है। यह र्चचाओं का हिस्सा नहीं है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भलीभांति जानता है कि भारत अफगानिस्तान को तीन अरब डॉलर की मदद पहले ही दे चुका है और यह एक बड़ी रकम है।
6. 2020 तक बढ़ेगी भारत की हवाई हमले की शक्ति
• भारतीय वायुसेना को सालों के लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2020 तक अत्याधुनिक मध्यम रेंज की सतह से वायु में मार करने वाली वायु मिसाइल (एमआरएसएएम) प्रणाली हासिल हो जाएगी। यह एडवांस मिसाइल प्रणाली करीब 70 किलोमीटर की दूरी से बैलेस्टिक मिसाइलों से लेकर फाइटर जेट विमानों और लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को मार गिराने में सक्षम होगी।
• वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह मिसाइल प्रणाली देश का प्रमुख रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आइएआइ) मिलकर बनाएंगे। डीआरडीओ ने आइएआइ के साथ इसके निर्माण के लिये 17,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। एमआर-एसएएम की जमीनी प्रणाली लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एलआरएसएएम) नौसेना के लिये होगा।
• यह 70 किमी की दूरी से मार करेगा। इस सौदे के तहत इस प्रणाली के तहत 40 फायरिंग यूनिट और 200 मिसाइलें भी मिलेंगी।
• इसीतरह एमआरएसएएम वायुसेना की लिये होगी। यह एडवांस प्रणाली है जो सभी मौसमों और 360 डिग्री मोबाइल लैंड आधारित थियेटर एयर डिफेंस प्रणाली होगी।
• इस मिसाइल प्रणाली की पहली खेप अगले तीन साल में तैयार हो जाएगी। एमआरएसएएम प्रणाली दुश्मनों की बैलिस्टिक मिसाइलों, विमानों हेलीकॉप्टरों, ड्रोन, निगरानी विमान और अवाक्स (एयरबार्नी वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम) विमान भी मार गिराने में सक्षम होंगे। हालांकि एमआरएसएएम का मौजूदा वर्जन भारतीय वायुसेना और नौसेना के पास है।
• उल्लेखनीय है कि सेना लगातार सरकार को अपनी हवाई हमले की क्षमता बढ़ाने को कहती रही है। सेना को लगता है कि एमआरएसएएम को हासिल करने से उसकी मारक क्षमता में बहुत बड़ी बढ़त हासिल होगी।
7. देश को आज मिलेगी गेहूं व जौ की बेहतरीन प्रजाति
• काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से देश को गेहूं व जौ की नई प्रजाति मिलने वाली है। इस क्रम में रविवार को कृषि विज्ञान संस्थान के शताब्दी प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय गेहूं व जौ समन्वित विकास परियोजना सम्मेलन में करीब 20 प्रजातियों का प्रस्ताव पेश किया गया। इनमें से बेहतरीन प्रजातियों की सोमवार को घोषणा की जाएगी।
• सम्मेलन के पहले दिन मौजूद वैज्ञानिकों को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने सम्मानित किया। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री सिंह ने संस्थान में कृषि प्रेक्षागृह का उद्घाटन भी किया।
• देश भर में ऐसे 20 केंद्रों पर वैज्ञानिक पुष्टि के बाद फसलों की नई प्रजातियां तैयार की जाती हैं। किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रजाति को स्वीकृति मिलने के बाद उसे राज्य स्तर पर ले जाया जाता है।
• यहां से पास होने पर इसे केंद्र में ले जाया जाता है। वहां से प्रजातियों का देश के विभिन्न हिस्सों में एक साल तक परीक्षण (ट्रायल) होता है। सभी जगहों से एकत्र गोपनीय रिपोर्ट अखिल भारतीय सम्मेलन में रखी जाती है।
• कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. ए. वैशंपायन ने बताया कि ऐसे सम्मेलन में अधिकारी व वैज्ञानिक नई प्रजातियों पर मुहर लगाते हैं इसलिए साल में एक बार यह किसी न किसी केंद्र पर आयोजित किया जाता है।
8. देश की भूजल संग्रहण क्षमता का करें आकलन
• सीमित संसाधन के प्रभावी प्रबंधन के उद्देश्य से नीति आयोग ने सुझाव दिया है कि वर्ष 2018 तक देश के भूजल संग्रहण क्षमता के आकलन के लिए अध्ययन किया जाए। आयोग ने कहा है कि भूजल संग्रहण भूजल बेसिन में पानी की मात्र को एक खास स्तर तक बढ़ाने की प्रक्रिया है। इसके जरिए बाद में जरूरत पड़ने पर उसे निकाल कर प्रयोग किया जा सकता है।
• पॉलिसी थिंक टैंक ने ग्राउंडवॉटर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कार्यक्रम में तेजी लाने की भी सिफारिश की है, जिसके तहत केंद्र जलीय चट्टानी पर्त एक्यूफर प्रबंधन योजना बना रहा है। एक्यूफर भेदी जा सकने वाली चट्टानों की एक परत है, जो कि भूमिगत जल को संग्रहित अथवा संचारित कर सकती है।
• पूर्वी और पूवरेत्तर राज्यों में हो रहा विकास : आयोग ने कहा है कि पूर्वी और पूवरेत्तर राज्यों के 4,530 ब्लॉकों (जिनका सर्वेक्षण 2011 में हुआ था) में जहां भूमिगत जल विकास के सुरक्षित होने की रिपोर्ट आई है, वहां भूजल पर आधरित कृषि का सतत विकास किया जा सकता है।
• आयोग ने बताए लाभ : आयोग ने कहा है कि देश के भूजल संग्रहण क्षमता के आकलन के लिए अध्ययन 2018 तक किया जाना चाहिए। उसने भूजल संग्रहण के कुछ स्पष्ट लाभ भी बताए हैं। इसके मुताबिक बांध और संग्रहण क्षेत्रों के निर्माण की तुलना में कम लागत, पुनर्वास और स्थान परिवर्तन की आवश्यकता नहीं और पर्यावरणीय परिवर्तन के कम खतरे इसके प्रमुख लाभ हैं।
• आयोग ने यह सुझाव वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से तीन दिन पहले जारी किए गए तीन वर्षीय एक्शन एजेंडा, 2017-18 से 2019-20 पर दिया।
• कुल जल संसाधन का 39 फीसद है भूजल : भारत में भूजल संसाधन का महत्वपूर्ण स्थान है। देश का भूजल संसाधन करीब 433 अरब घन मीटर (बीसीएम) है, जो कुल जल संसाधन का 39 फीसद है।
• शेष 61 फीसद भूतल जल संसाधन है। बता दें कि कृषि में इस्तेमाल होने वाले कुल जल में 63 फीसद भूजल का प्रयोग किया जाता है।
9. धरती के करीब आ रहा है लघु ग्रह फ्लोरेंस
• खतरनाक श्रेणी में शामिल लघुग्रह फ्लोरेंस 40,508 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से एक सितंबर को धरती के करीब आ रहा है। इस लघु ग्रह का आकार साढ़े चार किमी है। इसके पृथ्वी से टकराने की कोई आशंका नहीं है। धरती के नजदीक आने पर इसे छोटी दूरबीन से देखा जा सकेगा।
• भारतीय तारा भौतिक संस्थान बेंगलुरु के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो. आरसी कपूर ने बताया कि फ्लोरेंस को वर्ष 1981 में आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने खोजा था। इसके विशाल आकार व सौरमंडल में घुस आने के कारण वैज्ञानिकों की नजर इस पर बनी हुई हैं।
• 1890 के बाद पहली बार यह धरती के इतने करीब आ रहा है। कई वेदशालाएं इस लघु ग्रह के अध्ययन में जुटी हुई हैं। विशाल आकार का होने के कारण इसका अपना भी कोई लघुग्रह होने के संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
• वैज्ञानिक प्रो. कपूर ने बताया कि वैज्ञानिकों के अध्ययन के लिहाज से यह विशाल पिंड बेहद महत्वपूर्ण है। धरती के नजदीक आने पर इसके वास्तविक स्वरूप का पता चल पाएगा। इसके बाद यह वर्ष 2500 में पुन: पृथ्वी के नजदीक आएगा।
• वैज्ञानिकों ने इसे बेहद खतरनाक लघु ग्रह की श्रेणी में रखा है। पांच सितंबर तक इसका आबजर्वेसन जारी रहेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब साढ़े छह करोड़ साल पहले धरती से विशालकाय डायनासोरों का खात्मा करने वाले लघुग्रह का आकार फ्लोरेंस से लगभग दोगुना रहा होगा।
• सौर मंडल में बेखौफ घूमते लघु ग्रह धरती समेत अन्य ग्रहों के सबसे बढ़े दुश्मन हैं। इनके द्वारा धरती को क्षतिग्रस्त करने के कई निशान कई स्थानों पर मिलते हैं। पृथ्वी को लेकर वैज्ञानिकों की नजर इन पर बनी रहती है।
28-08-2017
Current Affairs
1.भारत, चीन ने डॉकलाम से अपनी सेना पीछे हटायी
i. भारत और चीन ने दो महीने से अधिक समय तक विरोध के बाद डॉकलाम से अपने सैनिकों को वापस लेने पर सहमति जताई है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश शीघ्र ही अपनी-अपनी सेना क्षेत्र से पीछे हटायेंगे.
ii. यह विवाद चीन द्वारा विवादित डोकलाम क्षेत्र में सड़क निर्माण करने के बाद शुरू हुआ था.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
शी जिनपिंग चीन के वर्तमान राष्ट्रपति हैं.
चीन की राजधानी बीजिंग है और इसकी मुद्रा रेंमिनबी है.
2. दीपक मिश्रा ने नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की
i. न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को भारत के 45 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई. राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री मिश्रा को पद की शपथ दिलाई.
ii. जस्टिस मिश्रा, न्यायमूर्ति जे.एस खेहर की सेवानिवृत्ति के बाद पद का कार्यभार संभालेंगे. 2 जून 2018 तक न्यायमूर्ति मिश्रा का 14 महीने का कार्यकाल होगा.
उपरोत्क समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
एच.जे. कनिया स्वतंत्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे.
3. कोलंबो में दो दिवसीय हिन्द महासागर सम्मेलन आयोजित
i. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कोलम्बो, श्रीलंका में आयोजित होने वाले दो दिवसीय हिन्द महासागर सम्मेलन में भाग लेंगी जिसमें श्रीलंका के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति प्रमुख वक्ता होंगे.
ii. इस सम्मेलन का विषय है- peace, progress, and prosperity. इस सम्मेलन में लगभग 35 देश भाग लेंगे और 25 देशों के वक्ता होंगे. यह सम्मेलन श्रीलंकाई प्रधान मंत्री के आधिकारिक निवास टेम्पल ट्रीज़ में आयोजित किया जाएगा.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
यह दूसरा आईसीओ सम्मेलन होगा, पहला 2016 में सिंगापुर में आयोजित किया गया था.
4. अरुण जेटली ने भारतीय नौसेना को एलआरएसएएम मिसाइल सौपी
i. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) में भारत और इस्राइल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित लंबी-दूरी वाली सतह-से-वायु में मार करने वाली मिसाइल (एलआरएसएएम) को भारतीय नौसेना को सौंप दिया. एलआरएसएएम हवाई लक्ष्यों और मिसाइलों के खिलाफ एक उन्नत मिसाइल रक्षा कवच है, और हवा और सतह की निगरानी, खतरे की चेतावनी और आग नियंत्रण की पूर्ण क्षमता रखता है.
ii. मंत्री ने अपनी तरह का पहला 50 टन का रॉकेट मोटर स्टेटिक टेस्ट सुविधा भी समर्पित किया. उन्होंने बीएसडीएल के भानूर इकाई में एस्ट्रा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
एडमिरल सुनील लांबा भारतीय नौसेना के वर्तमान सीएनएस हैं.
एस्ट्रा हथियार प्रणाली डीआरडीओ द्वारा विकसित एक स्वदेशी विकसित एयर-टू-एयर विसुअल रेंज (बीवीआर) मिसाइल है.
5. आईआरडीए ने बीमा विक्रेता व्यक्तियों का केंद्रीय डेटाबेस लांच किया
i. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने देश में सभी बीमा विक्रेता व्यक्तियों (सेल्स पर्सन) का केंद्रीय डाटाबेस(Central Database of all Insurance Sales Persons) लॉन्च किया.
ii. `Envoy’ के रूप नामित, यह डेटाबेस यह सुनिश्चित करेगा कि बीमाकर्ताओं और मध्यस्थों के लिए काम करने वाले सभी लाइसेंस प्राप्त बीमा सेल्स पर्सन जिसमे बीमा एजेंट, ब्रोकर क्वालिफाइड व्यक्तियों, कॉर्पोरेट एजेंटों के निर्दिष्ट व्यक्ति शामिल है, एक ही व्यापार श्रेणी में एक से अधिक बीमाकर्ताओं और मध्यस्थों के साथ काम नहीं कर रहे हैं.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
आईआरडीए के अध्यक्ष टीएस विजयन हैं.
आईआरडीए का मुख्यालय हैदराबाद,तेलंगाना में स्थित है.
6. दिल्ली में ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जायेगा
i. युवा मामलों और खेल मंत्री श्री विजय गोयल ने ग्रामीण खेल या ग्रामीण खेल महोत्सव के पहले संस्करण का दिल्ली में शुभारंभ किया. यह समारोह 28 अगस्त से 3 सितंबर, 2017 के बीच आयोजित किया जायेगा.
ii. ग्रामीण खेलों का उद्देश्य कुश्ती, एथलेटिक्स जैसे स्वदेशी खेलों को लोकप्रिय बनाना है और मटका रेस जैसे मज़ेदार खेल भी इसमें शामिल होंगे, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रस्साकशी जैसे मजेदार जोड़े गए है.
7. सुषमा स्वराज ने मुंबई में पहले 'विदेश भवन' का उद्घाटन किया
i. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देश के पहली 'विदेश भवन' का उद्घाटन किया. यह भवन महाराष्ट्र में विदेश मंत्रालय (विदेश मंत्रालय) के सभी कार्यालयों को एकीकृत करता है. यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थापति है.
ii. पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर, विदेश मंत्रालय के चार कार्यालय - क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), आतिथ्य संरक्षक (पीओई) कार्यालय, शाखा सचिवालय और आईसीसीआर के क्षेत्रीय कार्यालय को स्टेट-ऑफ़-आर्ट कार्यालय में एक छत के नीचे आत्मसात किया गया है.
8. तुवालु विश्व का सबसे कम यात्रा किया जाने वाला देश: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट
i. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्लूटीओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, तुवालू के द्वीप पर 2016 में सबसे कम यात्रियों ने यात्रा की.
ii. रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में 2,000 लोगों ने तुवालू की यात्रा की, जबकि 1 हजार लोगों ने 2014 में देश की यात्रा की. दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित, तुवालु समुद्र तल से 4.6 मीटर ऊपर है और इसकी जनसंख्या 11,000 है.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
तुवालु का द्वीप क्षेत्रफल में दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है.
फुनाफुति, तुवालु की राजधानी है.
9. एयरटेल ने सिमेंटेक के साथ समझौता किया
i. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता, भारती एयरटेल ने भारत में व्यवसायों की बढ़ती साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, दुनिया की अग्रणी साइबर सुरक्षा कंपनी सिमेंटेक कॉर्प के साथ साझेदारी में प्रवेश किया.
ii. यह एक तेजी से डिजिटल रूप से जुड़े दुनिया में ऑनलाइन खतरों की सुरक्षा और रोकथाम प्रदान करेगा. समझौते के अनुसार, भारत में सिमटेक के लिए एयरटेल अनलिमिटेड साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज पार्टनर होगा, और सिमेंटेक के एंटरप्राइज़ सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को वितरित करेगा.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
भारती एयरटेल की स्थापना जुलाई 07, 1 99 5 को पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में की गई थी.
एयरटेल इंडिया के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल हैं.
इसके एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्ठल है.
10. हैमिल्टन ने बेल्जियम ग्रांड प्रिक्स ख़िताब जीता
i. मर्सिडीज के ब्रिटिश फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने बेल्जियम ग्रां प्री खिताब जीतने के बाद अपने कैरियर की 58वीं रेस जीत दर्ज की.
ii. हैमिल्टन के प्रतिद्वंद्वी फेरारी के सेबस्टियन वेट्टल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि डैनियल रिक्शार्डो तीसरे स्थान पर रहें. इस जीत के साथ, हैमिल्टन ने ड्राईवर चैंपियनशिप के शीर्ष पर वेट्टेल की लीड के सात अंकों को काट दिया.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
उन्होंने हाल ही में पांचवीं बार ब्रिटिश ग्रां प्री जीता था.
11. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2017 में पी वी सिंधु ने रजत पदक जीता
i. पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 में रजत पदक जीता. वह स्कॉटलैंड के ग्लासगो में, एक ऐतिहासिक फाइनल में जापान की नोज़ोमी ओकुहरा के विरुद्ध मैच में हार गईं. टूर्नामेंट के सबसे लंबे समय तक चलने वाले मैच में सिंधु (1 9 -21, 22-20, 20-22) ने 1 घंटे 49 मिनट तक कठिन चुनौती देने के बाद हार गयी.
ii. भारत के लिए यह अभी भी एक ऐतिहासिक संस्करण रहा क्योंकि पहली बार देश के शटलर दो पदक के साथ लौट रहे हैं. सायना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
प्रकाश पदुकोण 1983 में इस प्रतियोगिता में पुरुष एकल में कांस्य पदक जितने वाले पहले भारतीय थे.
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने 2011 में कांस्य पदक जीता था.
12. बाबा राम रहीम को10 साल कैद की सजा सुनाई गयी
i. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई. पंचकूला में सीबीआई अदालत ने 2002 में बलात्कार के मामले में सिंह को सजा सुनाई थी.
ii. जिला जेल के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र स्थापित किया गया है. डेरा प्रमुख की मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था और फिर उसे जेल वर्दी दी जाएगी और इसके बाद जेल सेल भी आवंटित किया जाएगा.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
सीबीआई ने जुलाई 2007 में अंबाला अदालत में डेरा प्रमुख के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें बलात्कार के मामले (2002 में) के पंजीकरण के पांच साल बाद किया गया था.
आरोप पत्र में 1999 और 2001 के बीच दो 'साध्वी' (महिला अनुयायियों) के यौन शोषण का उल्लेख है.

No comments:
Post a Comment