Sunday, October 29, 2017

Current Affairs

October 29, 2017 0
Current Affairs

Current Affairs

•    केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा इतने संगठनों का एकीकृत सूचकांक बनाया जायेगा – 25

•    एलओसी पर ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गये इस भारतीय सैनिक को आर्मी कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए कोर्ट मार्शल की सज़ा सुनाई – चंदू चव्हाण

•    भारतीय रेलवे और इस कंपनी के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर डील फाइनल की गयी – अमूल

•    हाल ही में इन्हें मैसेडोनिया में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया – पूजा कपूर

•    भारतीय मूल की अश्वेत महिला जिन्हें हाल ही में ब्रिटेन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में चयनित किया गया – गिना मिलर

•    वह देश जिसने हाल ही में में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की पॉलिसी आरंभ करने की घोषणा की – कतर

•    वह देश जिसने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में सीरिया युद्ध के दौरान रासायनिक हमलों के इस्तेमाल की जांच संबंधी एक प्रस्ताव पर वीटो किया – रूस

•    पहली बार भारत में जुरासिक काल के बड़े समुद्री सरीसृप (रेंगने वाला जीव) इचथियोसर के कंकाल का जीवाश्म मिला. इससे पहले इसके जीवाश्म जिन देशों में पाए गए- उत्तर अमेरिका और यूरोप

•    एक वैश्विक रैंकिंग के अनुसार दुनिया में जिस देश का पासपोर्ट ‘सबसे शक्तशाली’ है- सिंगापुर

•    जिस देश की अदालत ने पूर्व प्रधान मंत्री के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया- पाकिस्तान

•    जिस केन्द्रीय मंत्री ने तीसरे ग्लोबल इंवेस्टर्स इंडिया फोरम को संबोधित किया- विद्युत मंत्री

•    भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जिस देश की टीम को 22-0 के रिकॉर्ड अंतर से हराकर सातवें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी की- अमेरिका

•    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली में उपभोक्ता संरक्षण पर वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया, इसमें एशिया के जितने देशों ने भाग लिया- 22

•    केन्द्रा सरकार ने गैस का पता लगाने और उसके उत्पािदन पर जितने अरब डालर का निवेश करने की घोषणा की- 40 अरब डालर

•    दुनिया की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन का शुभारम्भ चीन में किया गया. यह ट्रेन सिस्टम जिस तरह की रेल लाइन पर रन करेगा- व्हीकल वर्चुअल रेल लाइन

•    मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से इस गायिका को सम्मानित किया गया – ऊषा खन्ना

•    वह देश जहां सोफ़िया नामक रोबोट को देश की आधिकारिक नागरिकता प्रदान की गयी – सऊदी अरब

•    वह संस्थान जिसके द्वारा जारी सर्वेक्षण के अनुसार घरानों से नियंत्रित कंपनियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है - क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट

•    दसवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन स्थल था – करनाल

•    केंद्र सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं और सब्सि‍डी के लिए आधार जरूरी करने की समय सीमा बढ़ाकर की गयी – 31 मार्च 2018

•    वह यूनिवर्सिटी जिसके साथ मिलकर भारतीय शोधकर्ताओं ने मानसून की सटीक भविष्यवाणी के लिए प्रणाली विकसित की – फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी

•    वह राज्य जिसने ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण की सीमा 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने का निर्णय लिया – राजस्थान

•    जिस देश की अदालत ने दोहरी नागरिकता के मामले में हाल ही में वहाँ के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस और चार अन्य नेताओं को अयोग्य करार दिया- ऑस्ट्रेलिया

•    जिस राज्य मंत्रिमंडल ने ट्रांसजेंडर हेतु राज्य की नीति, 2017 को को मंजूरी प्रदान की- कर्नाटक

•    27 अक्टूबर 2017 को भारत में 70वां इन्फेंट्री दिवस मनाया जा रहा है, यह दिवस जिसकी याद में मनाया गया- सिख रेजिमेंट बटालियन के बलिदान हेतु

•    पर्यटन मंत्रालय ने एक योजना के तहत सात कंपनियों को 14 स्माररकों को गोद लेने हेतु आशय पत्र जारी किया, योजना का नाम है- धरोहर गोद योजना

•    अमेरिका में बने क्रिकेट मैदान को जिस भारतीय खिलाडी का नाम दिया गया- सुनील गावस्कर 

•    'फोर्ब्स' की ब्रांड वैल्यू रखने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में जिस भारतीय क्रिकेटर को सम्मिलित किया गया- विराट कोहली

•    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति की हत्या से संबंधित 2800 गोपनीय दस्तावेजों को हाल ही में सार्वजनिक करने का आदेश दिया, पूर्व राष्ट्रपति का नाम है- जॉन एफ कैनेडी

•    पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जिस अभिनेत्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया- शर्मिला टैगोर

•    वह राज्य जहां हाल ही में मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक मरम्मत योजना” शुरू की गई है – हिमाचल प्रदेश

•    केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किये गये भारतमाला प्रोजेक्ट पर कुल खर्च किये जायेगा – सात लाख करोड़ रुपये

•    हाल ही में स्पीडटेस्ट डॉट नेट द्वारा किये गये इंटरनेट स्पीड सर्वेक्षण में कुल 122 देशों में से भारत को स्थान प्राप्त हुआ – 111वां

•    इस जोड़ी ने हाल ही में आईएसएसएफ विश्व कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता - हिना सिद्धू और जीतू राय

•    गृह मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भारत-चीन बॉर्डर पर इतनी नई सीमा चौकियां बनाई जाएंगी – 50

•    गृह मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भारत-चीन बॉर्डर पर इतनी नई सीमा चौकियां बनाई जाएंगी – 50

•    वह राज्य जहां हाल ही में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” शुरू की गई – उत्तर प्रदेश

•    पश्चिम बंगाल में वित्तीय सुधारों हेतु भारत ने जिस बैंक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए- एशियाई विकास बैंक

•    जिस केन्द्रीय मंत्री ने भारत-तिब्बतत सीमा पुलिस की 56वीं स्था्पना दिवस परेड में भाग लिया- राजनाथ सिंह 

•    वरिष्ठ आइएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, वह जिसका स्थान लेंगे- एस. रामास्वामी

•    मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया, उन्हें यह पुरस्कार जिस संस्था ने प्रदान किया - पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

•    केंद्र सरकार ने केन्द्रीय सूची में अन्य पिछड़े वर्गों के उप-वर्गीकरण की जांच हेतु संविधान के अनुच्छेद 340 के अंतर्गत आयोग का गठन किया, इसका अध्यक्ष जिसको बनाया गया- न्यायमूर्ति जी. रोहिणी

•    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह पुरस्कार जितनी बार जीता- पांचवीं

•    पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का कोलकाता में निधन हो गया, उन्हें जिस नाम से पुकारा जाता था- ठुमरी क्वीन

•    न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के जिस नेता को देश का उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है- विंस्टन पीटर्स

Saturday, October 28, 2017

दैनिक समसामयिकी 28 Oct 2017(Saturday)

October 28, 2017 0
दैनिक समसामयिकी 28 Oct 2017(Saturday)

1.कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से आजाद घोषित किया

• कई दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से आजाद घोषित कर दिया है। शुक्रवार को स्थानीय संसद द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि कैटेलोनिया ने एक स्वतंत्र, संप्रभु और सामाजिक लोकतांत्रिक राज्य का गठन किया है।
• संसद ने दूसरे देशों और संस्थानों से उसे मान्यता देने की अपील की है। प्रस्ताव में कहा गया है कि वह स्पेन के साथ नए गणराज्य की स्थापना में सहयोग करना चाहता है।
• जब यह प्रस्ताव पास हुआ तो स्वतंत्रता समर्थक हजारों लोग संसद भवन के बाहर जमा थे। हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने संसद की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। 1हालांकि, स्पेन ने कैटेलोनिया को आजाद देश मानने से इन्कार कर दिया है।
• स्पेन की सीनेट ने कैटेलोनिया में केंद्रीय शासन लगाने की अनुमति दे दी है। कैटेलोनिया द्वारा आजादी की घोषणा के तुरंत बाद स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राखोय ने लोगों से शांत रहने की अपील की और कहा कि वहां कानून का राज शीघ्र स्थापित किया जाएगा।
• स्वतंत्रता समर्थक गठबंधन के सांसद मारता रोविरा ने बहस में भाग लेते हुए कहा कि यह इतना आसान नहीं है। आजादी हमें मुफ्त में मिलने नहीं जा रही है। एक ही दिन में सबकुछ नहीं बदला जाएगा। लेकिन, एक स्वतंत्र कैटेलोनिया की प्रक्रिया शुरू करने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।
• हालांकि, कैटेलोनिया द्वारा आजादी की घोषणा सांकेतिक कदम है, क्योंकि स्पेन के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्वीकार नहीं करेगा। लेकिन इस कदम ने स्पेन के राजनीतिक संकट को चार दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।
• कई वर्षो से था लोगों में गुस्सा : कैटेलोनिया में स्पेन की करीब 16 फीसद आबादी रहती है। यह देश का पूर्वोत्तर  इलाका है। स्पेन की आर्थिक क्षमता में उसका हिस्सा 20 फीसद है। मैडिड के कथित हस्तक्षेप के खिलाफ गुस्सा कई वर्षो से उबल रहा था, जिसकी पराकाष्ठा इस साल एक अक्टूबर को आजादी पर जनमत संग्रह के रूप में सामने आई।
• अदालतों और केंद्रीय सरकार ने इसे गैरकानूनी घोषित कर दिया। इसके बावजूद मतदान हुआ और करीब 90 फीसद लोगों ने आजादी का पक्ष लिया। हालांकि, सिर्फ 43 फीसद लोगों ने मतदान में भाग लिया था। कैटेलोनिया के स्पेन से आजाद होने की घोषणा के बाद बार्सिलोना में संसद के बाहर जमा कैटेलोनिया के समर्थकों की भीड़।
• दूसरे देशों और संस्थानों से की मान्यता देने की अपील 14स्पेन सरकार ने कैटेलोनिया को प्रत्यक्ष नियंत्रण में लेने का किया फैसला

2. स्वदेशी पर कायम इसरो, खुद बनाएगा नैनो एंटीना
• डाईइलेक्टिक रेसोनेटर एंटीना विद मेटा मैटेरियल बनाने की तकनीक फिलहाल नासा, यूरोपियन यूनियन व रूसी स्पेस एजेंसी के पास ही है।
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस कमी को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस काम के लिए भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) धनबाद को जिम्मा सौंपा गया है। जिसका दावा है कि दो साल के भीतर वह नैनो-एंटीना यानी डाईइलेक्टिक रेसोनेटर एंटीना विद मेटा मैटेरियल बनाने में सफल हो जाएगा।
• इसरो ने दुनियाभर में अपना डंका बजाया है। सटीक और कारगर उपग्रह तकनीक, सस्ती व सफलतम उपग्रह प्रक्षेपण प्रणाली और चंद्रयान व मंगलयान जैसी महत्वाकांक्षी उड़ानों ने इसरो को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर ला खड़ा किया है।
•  आने वाला समय छोटे उपग्रहों का होगा। हल्के व उच्च क्षमता युक्त उपग्रहों यानी नैनो-सेटेलाइट्स का। इनमें जो सबसे जरूरी चीज है, वह है इनमें लगाया जाने वाला नैनो एंटीना। इसरो के सामने इसे विकसित करने की चुनौती है।
• क्यों पड़ी जरूरत : इसरो के पास नैनो-सेटेलाइट्स प्रक्षेपण को इच्छुक अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों की लंबी कतार है। इसी साल फरवरी में इसरो ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। एक रॉकेट से 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजकर इस तरह का इतिहास रचने वाला भारत पहला देश बन गया। इनमें से भारत के तीन व अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के 101 नैनो-सेटेलाइट्स शामिल थे।
• नैनो-सेटेलाइट्स का व्यावसायिक प्रक्षेपण इसरो की व्यावसायिक शाखा अंतरिक्ष कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में किया जा रहा है। आने वाला उच्च क्षमता युक्त नैनो-सेटेलाइट्स का होगा। इसके लिए इसरो ने तैयारी शुरू कर दी है।
• क्यों जरूरी है यह एंटीना : दरअसल, एंटीना किसी भी उपग्रह का सबसे अहम हिस्सा होता है। जो सोर्स से रिसीव की जाने वाली सूक्ष्म तरंगों को बिना परिवर्तित किए परावर्तित (दूसरी दिशा में मोड़ने) का काम करता है। नैनो-सेटेलाइट्स क्योंकि अपेक्षाकृत छोटे और हल्के होते हैं, लिहाजा इनका एंटीना भी बहुत ही छोटा और बहुत हल्का होता है। इसे बेहद हल्के मेटा मैटेरियल (पदार्थ) से बनाया जाता है।
• मेटा मैटेरियल को प्रयोगशाला में तैयार किया जाता है। एंटीना इतना छोटा होता है कि हथेली में सिमट जाए। इसकी लंबाई 20 मिमी व चौड़ाई करीब 15 मिमी होती है। इस तकनीक से सुसज्जित होने पर इसरो की अंतरिक्ष में पकड़ और बढ़ेगी।
• इसरो स्वदेशी तकनीक के दम पर ही अमेरिका, यूरोपियन यूनियन व रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। इन तीनों के पास यह एंटीना बनाने की तकनीक है, लेकिन इसरो इनका सहयोग लेने की बजाय स्वदेशी तकनीक विकसित करने की ओर अग्रसर है।
• मिलेगी सफलता : इसरो ने इस काम के लिए आइआइटी धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग को दो साल का वक्त दिया है। प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।

3. जजों की नियुक्ति प्रक्रिया का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट में

• शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर (एमओपी) को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के मसले पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया।
• अदालत ने अटॉर्नी जनरल से जवाब तलब करते हुए कहा कि एमओपी को अंतिम रूप देने के लिए इस अदालत ने कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की थी, फिर भी इसे अनिश्चितकाल के लिए नहीं लटकाया जा सकता।
• जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने कहा, ‘व्यापक जनहित में एमओपी को अंतिम रूप देने में आगे और देरी नहीं होनी चाहिए।’ पीठ ने कहा, सर्वोच्च अदालत ने 2015 में आदेश दिया था कि शीर्ष न्यायपालिका में नियुक्ति के लिए एमओपी होना चाहिए और इस आदेश को दिए हुए एक साल और दस महीने पहले ही बीत चुके हैं।
• सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आरपी लूथरा की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिका में लूथरा ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्टो में नियुक्तियों को इस आधार पर चुनौती दी है कि आदेश के मुताबिक अभी तक एमओपी को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
• हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। इसके साथ ही अदालत ने वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन को मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया और अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को नोटिस जारी कर दिया। अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।
• अक्टूबर 2015 में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने संसद द्वारा पारित एनजेएसी एक्ट को रद कर दिया था।

4. राफेल के साथ ही फाल्कन का भी निर्माण हब बनेगा भारत
• रक्षा क्षेत्र में कार्यक्रम के तहत संभवत: अभी तक का सबसे बड़ा कदम उठाया गया है। नागपुर के पास मिहान में देश के पहले एविएशन मैन्युफैक्चरिंग हब का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है।
• यह हब न सिर्फ फ्रांस से खरीदे जाने वाले फाइटर जेट राफेल के लिए आवश्यक कलपुर्जे व अन्य उपकरण बनाएगा बल्कि यह दुनिया की दूसरी एविएशन कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए भी आकर्षित करेगा।
• शुक्रवार को यहां फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले, स्थानीय सांसद व देश के सड़क व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस, भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जेगलर की उपस्थिति में दासो एविएशन के चेयरमैन एरिक ट्रैपियर और रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने धीरूभाई अंबानी एविएशन पार्क का शिलान्यास किया।
• इस परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम दासो रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड के नाम से बनाया गया है। इसमें रिलायंस के पास 51 फीसद इक्विटी है जबकि दासो के पास शेष 49 फीसद हिस्सेदारी होगी। पहले चरण में इस परियोजना के तहत 6500 करोड़ रुपये की राशि का निवेश होगा।
• भारत और फ्रांस के बीच सितंबर, 2016 में दासो के फाइटर प्लेन राफेल खरीदने का समझौता हुआ था। अभी भारत ने तकरीबन 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल खरीदने का फैसला किया है। इसकी संख्या बढ़ाने पर बात हो रही है।
• रिलायंस और राफेल का संयुक्त उद्यम इस युद्धक विमान के लिए तमाम कलपुर्जे बनाएगा। कंपनी का दावा है कि सीधे तौर पर 700 लोगों को इससे रोजगार मिलेगा जबकि परोक्ष तौर पर 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
• सबसे बड़ी बात यह है कि जिस तरह से मारुति सुजुकी ने देश में कार उद्योग की नींव रखी और कई आटोमोबाइल कल पुर्जे बनाने वाली घरेलू कंपनियों को स्थापित किया उसी तरह से यह खरीद समझौता देश में एविएशन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की नई पौध तैयार करेगा।
• रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने कहा कि यहां राफेल के साथ ही दासो के फाल्कन विमान का भी निर्माण स्थल बनेगा।
• फाल्कन को अभी दुनिया के बेहतरीन कमर्शियल वायुयानों में माना जा रहा है। इन दोनों कंपनियों के लिए तमाम छोटे-बड़े उपकरण व कलपुर्जे बनाने के लिए 500 छोटी व मझोली कंपनियां अपना निर्माण केंद्र खोलेंगी।

5. सरकारी खर्च बढ़ाकर विकास में तेजी के प्रयास

• वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के अनिवार्य इस्तेमाल से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों तक पैसे के प्रवाह की निगरानी करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय योजनाओं के लिए पीएफएमएस के अनिवार्य इस्तेमाल शुरू करने पर आयोजित कार्यक्रम में जेटली ने यह बात कही।
• केंद्रीय योजनाओं में बजट के तहत 666,644 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि वेब आधारित सॉफ्टवेयर एप पीएफएमएस से पैसे के प्रवाह की रीयल टाइम जानकारी मिल सकेगी। इससे कार्यक्रमों और वित्तीय प्रबंधन में सुधार होगा।
• पैसा तुरंत जारी किया जा सकेगा। सरकारी उधारी को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। इससे ब्याज की लागत में भी बचत होगी।
• कुछ मंत्रलयों को छोड़ अधिकांश ने बढ़ाई खर्च करने की रफ्तार1जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली1आर्थिक विकास दर की रफ्तार को बनाये रखने के लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अपने खर्च में बढ़ोतरी बनाये रखने का फैसला किया है।
• चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सरकार ने पिछले साल के मुकाबले सवा लाख करोड़ रुपये अधिक खर्च किया है। वर्ष की शेष अवधि में सरकार खर्च की इसी रफ्तार को बनाये रखेगी ताकि विकास की अपेक्षित दर हासिल की जा सके।
• सरकार के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर तक वर्ष 2017-18 के लिए अनुमानित 21.46 लाख करोड़ रुपये के कुल व्यय में से सरकार 11.47 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। जो पिछले साल की समान अवधि के व्यय से करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये ज्यादा होने का अनुमान है।
• सरकार ने वित्त वर्ष के लिए 3.09 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा था जो बीते साल के मुकाबले 31.28 फीसद अधिक था। इसमें से सरकार सितंबर 2017 तक 1.46 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
• सरकारी खर्च का ब्यौरा रखने वाले लेखा महानियंत्रक के अगस्त तक के आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश मंत्रलयों ने चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने की अवधि में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक खर्च किया है। खासतौर पर सामाजिक विकास और पिछड़े तबकों के विकास से जुड़े मंत्रलयों के खर्च में बीते साल के मुकाबले अधिक व्यय का रुख बना हुआ है।
• हालांकि सीजीए के अगस्त के आंकड़े बताते हैं कि रेल, बिजली और सड़क परिवहन मंत्रलय का खर्च पहले पांच महीने में बीते वित्त वर्ष के मुकाबले अभी कम बना हुआ है। लेकिन पिछले दिनों ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इस खर्च की रफ्तार बढ़ाने का भरोसा दिया है।
• अगस्त तक के आंकड़ों के आधार पर देखें तो बजट में आवंटित राशि के मामले में पहले पांच महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले उपभोक्ता व नागरिक आपूर्ति, पेट्रोलियम, सिविल एविएशन, शहरी आवास और गरीबी उन्मूलन जैसे मंत्रलयों ने अधिक खर्च किया है।
• अगस्त तक नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मंत्रलय कुल अनुमानित राशि का 78 फीसद खर्च कर चुका है। जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में केवल 54 फीसद खर्च हो पाया था। इसी तरह पेट्रोलियम मंत्रलय ने अपने लिए आवंटित राशि में से अब तक 65 फीसद खर्च कर दिया है। जबकि सिविल एविएशन और शहरी आवास व गरीबी उन्मूलन ने पांच महीने में कुल आवंटन का 64-64 फीसद खर्च किया है।
• कुछ मंत्रलयों को छोड़कर अधिकांश मंत्रलयों में चालू वित्त वर्ष में खर्च की रफ्तार तेज बनी हुई है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि शेष अवधि में सरकारी खर्च की रफ्तार को और तेज किया जा रहा है।

6. गौतम अधिकारी

• हिंदी और मराठी टीवी उद्योग की हस्तियों में शुमार गौतम अधिकारी का शुक्रवार को अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
• गौतम और उनके भाई मार्कंड अधिकारी ने 1985 में ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ समूह की शुरुआत की थी। बाद में देश की ऐसी पहली टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी बनी जो 1995 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई।
• शुरुआत में कंपनी ने मराठी भाषा में धारावाहिक बनाने शुरू किए। फिर फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन में हाथ आजमाए। देखते ही देखते श्री अधिकारी ब्रदर्स एक अग्रणी भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई। वह सब टीवी के भी संस्थापक थे।
• इस टीवी चैनल पर ही घर-घर में लोकप्रिय ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे सीरियल आते हैं।

26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

October 28, 2017 0
26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

🔷26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 🔷

1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।

1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।

1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

1934 - महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।

1943 - कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।

1947 - राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर काे भारत में विलय करने पर सहमत हुए।इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा

1950 - संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।

1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।

1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।

1994 - इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।

1999 - उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की

2001जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।

2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।

2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।

2015 - उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

🔷26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 🔷

1775 - बहादुरशाह ज़फ़र - भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट।

1924 - ठाकुर प्रसाद सिंह - भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे

1971 - प्रीति सिंह - भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।

1923 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।

1890 - गणेशशंकर विद्यार्थी - स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

1886 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

🔷26 अक्टूबर को हुए निधन 🔷

1947 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।

1955 - डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक

1981 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कविऔर साहित्यकार

2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक

1956 - बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।