Sunday, September 24, 2017

आज का इतिहास 21 सितंबर

* आज का इतिहास 21 सितंबर *
*(21 सितम्बर से पुनर्निर्देशित)*
•  ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 सितंबर वर्ष का 264 वाँ (लीप वर्ष में यह 265 वाँ) दिन है। साल में अभी और 101 दिन शेष हैं।
*21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
• 1784 - अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
• 1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
• 1815 - किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
• 1857 - बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
• 1885 - नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
• 1905 - 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।
• 1928 -‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
• 1938 - चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
• 1942 - नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
• 1942 - बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
• 1964 - माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
• 1966 - मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
• 1999 - मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
• 2013 - नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
• 1979 - मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।
• 1984 - ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
• 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
• 1991 - अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
• 2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना।
• 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
• 2003 - संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
• 2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
• 2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
• 2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
• 2008 - रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
• 2009 - भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणाविधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
*21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*
• 1977 - करीना कपूर - बॉलीवुड अभिनेत्री
• 1954- शिंजो अबे- दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
• 1926 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
• 1895 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
अज़रा - हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
*21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
•   अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस
•   विश्व अल्जाइमर दिवस

No comments:

Post a Comment